Fatty Liver है या नहीं? इस सस्ते टेस्ट से चलेगा पता, डॉक्टर ने बताया पीढ़ियां रहेंगी सेफ

Fatty Liver Causes: लिवर शरीर का ऐसा अंग है जिसका सही रहना जरूरी है क्योंकि यह हमारी बॉडी के अंदर न्यूट्रिएंट का लेवल बढ़ाता है। डॉक्टर वीके सरीन बताते हैं कि हर किसी को अपने लिवर की हेल्थ के बारे में जानने के लिए सिर्फ 1 टेस्ट करवाने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

fatty liver

fatty liver

Fatty Liver Causes: डॉक्टर शिव कुमार सरीन के अनुसार, लिवर में खराबी होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट का सेवन करना है। जो लोग ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं या फिर शराब का अधिक सेवन करते है उनके लिवर पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर कहते हैं कि शादी से पहले दोनों लोगों को कुछ टेस्ट करवाने चाहिए जो लिवर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी और फैमिली हिस्ट्री से भी लिवर डैमेज होता है। आइए आपको बताते हैं लिवर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर शिव कुमार सरीन कहते हैं कि हर किसी को किसी भी फैमिली का हिस्सा बनने से पहले अपनी बॉडी का चेकअप जरूर करवाना चाहिए क्योंकि भारत में अब भी लोग अरेंज मैरिज और शादी से पहले बॉडी और हेल्थ को ज्यादा प्रायोरिटी नहीं देते हैं। इस वजह से कई बार शादी के बाद दोनों में से कोई एक किसी बीमारी से पीड़ित हो जाता है या फिर उनकी आने वाली जनरेशन में कोई गंभीर बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

कौन सा टेस्ट करवाएं?

एसजीपीटी टेस्ट (SGPT) को करवाने से कई पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। जी हां, डॉक्टर कहते हैं कि इस एक टेस्ट को अगर दोनों लोग करवा लें तो इससे वे कई प्रकार के रोगों से खुद को बचाएंगे क्योंकि इस टेस्ट से लिवर फंक्शनिंग, उसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर और फैट चेक किया जा सकता है। यह टेस्ट ज्यादा महंगा भी नहीं है, इसलिए हर कोई इसे करवा सकता है।

विज्ञापन

Fatty Liver Symptoms

फैटी लिवर के संकेत

  • थकान और कमजोरी।
  • पेट में सूजन।
  • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द होना।
  • उल्टी या मतली की समस्या।
  • भूख में कमी।

लिवर हेल्थ के लिए कुछ उपाय

स्वस्थ आहार का सेवन करें।
नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि वजन नियंत्रित रहे।
स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ