डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है डिनर? इन 3 टिप्स को जरूर फॉलो करें

Diabetes Prevention Tips: डायबिटीज रोगियों को रात का खाना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। इन लोगों के लिए दिन की हर मील जरूरी मानी जाती है। मगर डिनर खाने का तरीका भी सही होना जरूरी होता है। हम आपको डॉक्टर के 3 ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो कि आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।

Diabetes Prevention Tips

Diabetes Prevention Tips

Diabetes Prevention Tips: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो बॉडी के इंसुलिन लेवल के अनियंत्रित होने के कारण होती है। इसमें शरीर का शुगर लेवल नॉर्मल से अधिक या फिर कम भी हो सकता है। वैसे तो, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में बदलाव करने पड़ते हैं, ताकि शुगर का स्तर नियंत्रित रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं इन लोगों को अपनी किसी भी मील को स्किप करने से बचना चाहिए? जी हां, शुगर का स्तर शरीर में संतुलित बना रहे, इसके लिए इन लोगों को अपना तीनों टाइम का खाना जरूर खाना चाहिए लेकिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इन लोगों को डिनर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सलीम जैदी, जो एक यूनानी डॉक्टर हैं, बताते हैं कि शुगर के मरीजों को डिनर बहुत संभलकर खाना चाहिए क्योंकि इसके बाद वे एक लंबे अंतराल के बाद ही खाना खाएंगे यानी ब्रेकफास्ट करेंगे। इसलिए, इन्हें रात को सही और संतुलित भोजन करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने तीन टिप्स भी शेयर किए हैं।

विज्ञापन

क्या हैं ये टिप्स?

1. सलाद सबसे जरूरी- डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको डायबिटीज है, तो रात के खाने में आपको सबसे पहले 1 कटोरी फ्रेश सलाद खाना चाहिए। सलाद की 1 कटोरी फाइबर से भरपूर होती है और ब्लड शुगर स्पाइक से रोकता है। सलाद खाने से पेट भरा हुआ भी रहता है।

विज्ञापन

2. हाई प्रोटीन और लो GI फूड्स- इन लोगों को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। हाई प्रोटीन और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स से शुगर के मरीजों के ब्लड शुगर को हाई होने से रोकता है। इसके लिए वे अपनी डाइट में पनीर, दाल और मल्टीग्रेन रोटी का सेवन कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Saleem Zaidi (@drsaleem4u)

विज्ञापन

3. हरी सब्जियां जरूर खाएं- डायबिटीज के मरीजों को अपने डिनर में कोई न कोई हरी सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए। ग्रीन वेजिटेबल खाने से ग्लूकोज का स्तर भी सीमित रहता है। इसके लिए आप पालक, मेथी या ब्रोकोली खा सकते हैं।

इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि इन लोगों को अपना डिनर खाने के बाद लास्ट में 1 गिलास गुनगुना जीरे का पानी पीना चाहिए। जीरा वाटर पीने से शुगर लेवल बैलेंस होता है और डाइजेशन भी सही से होता है। साथ ही, डायबिटीज के रोगियों को रात का खाना सूरज ढलने से पहले ही खा लेना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ