कितना खतरनाक है डेंगू का नया स्ट्रेन, लक्षण भी अलग और शुरुआती संकेत भी

4 serotypes of dengue virus,which dengue serotype is most dangerous,dengue virus name,scientific name of dengue virus,dengue virus structure,dengue virus family,denv 1-4 difference,dengue serotypes differences, 7 warning signs of dengue fever,dengue virus name,dengue fever treatment,dengue,hemorrhagic fever,types of dengue fever

dengue virus strain den2

विज्ञापन

Dengue Strain Den2: डेंगू इन दिनों काफी डरा रहा है। अब डेंगू का स्ट्रेन D2 एक्टिव है। कोटा में जहां डेंगू के पॉजिटिव मामले लगातार पाए जा रहे हैं। वहीं, इससे हुई मौतें भी चिंता का कारण बना हुआ है। राजधानी जयपुर में डेंगू का नया स्ट्रेन एक्टिव नजर आ रहा है। मौसमी बीमारियों की ओपीडी करीब पन्द्रह सौ को पार कर रही है। जिनमें डेली डेंगू के पॉजिटिव मामले बने हुए हैं।

डेंगू की बीमारी का खतरा जुलाई से लेकर अक्‍टूबर तक बना रहता है। बारिश होने के बाद हर जगह पानी भरने के कारण मच्‍छर तेजी से पनप रहे हैं। इस कारण डेंगू और मच्‍छरों से होने वाली कई बीमारियों का खतरा बढ़ता ही है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की जांच में डेंगू के खतरनात स्ट्रेन D2 की मृत्यु दर बाकी स्ट्रेन से ज्यादा बताई जा रही है।

विज्ञापन

डेंगू के चार स्ट्रेन होते हैं। इन चारों स्ट्रेन में D2 सबसे खतरनाक बताया जा रहा है। बाकी तीनो स्ट्रेन में नार्मल फीवर होता है। D2 स्ट्रेन में तेज बुखार आता है। साथ ही पेट दर्द और उल्टी भी होती है। इस स्ट्रेन में डेंगू शॉक सिंड्रोम देखने को मिलता है। अन्य स्ट्रेन के मुकाबले डेंगू का D2 स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। इसमें प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरती है। बहरहाल, ना सिर्फ कोटा बल्कि जयपुर समेत कई अन्य जिलों में इस टाइम में डेंगू के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका है इम्यूनिटी स्ट्रोंग करने के साथ संक्रमित मच्छरों के काटने से भी खुद को सेफ रखना हैं।

कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान

  • शरीर को पूरे तरीके से कवर रखें, हमेशा पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
  • बच्‍चों के मामले कोई लापरवाही न बरतें।
  • सोते समय मच्‍छरदानी का प्रयोग करें।
  • घर के कोनों कोनों की साफ-सफाई का ध्‍यान रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  • कूलर का यूज करते हैं तो उसमें रखा पानी समय से बदलते रहें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ