गर्भनिरोधक गोलियों के 5 साइड इफेक्ट, बिना डॉक्टर की सलाह के न करें इन पिल्स को यूज

Contraceptive Pills Risks: अनवांटेड प्रेगनेंसी से बचने के लिए कई महिलाएं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेती हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। क्योंकि बाजार में कई तरह के पिल्स मौजूद रहते हैं, जो बिना सलाह के यूज करना हानिकारक हो सकता है।   

Contraceptive Pills Risks

गर्भनिरोधक गोलियों के जोखिम Image Credit: Freepik

Contraceptive Pills Risks: अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए अक्सर महिलाएं कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो लंबे टाइम तक इन पिल्स का यूज करती हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक भी होता है।

विज्ञापन

असल में, Contraceptive Pills प्रेगनेंसी को रोकने में कारगर हैं, लेकिन हार्मोनल तरीके से काम करने के कारण इनको खाने से कई महिलाओं में बहुत समस्याएं आती हैं। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के पिल्स का यूज न करें। आइए जान लेते हैं क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स…

विज्ञापन

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के साइड इफेक्ट्स  

हार्ट डिजीज

कई स्टडी में बताया गया है कि कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स दिल की सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इनसे दिल की कई बीमारियां होने का डर रहता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो कई बार गंभीर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

ब्लड क्लॉटिंग

लगातार कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स खून में क्लॉट बना सकती है। इन दवाओं में मिलने वाला एस्ट्रोजन ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ सकता है। अगर महिलाएं लंबे टाइम तक इसका यूज करती हैं, तो काफी परेशानियां आती हैं।

विज्ञापन

पीरियड्स में समस्या और मोटापा 

कई महिलाओं में इसके इस्तेमाल से वेट और मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। कुछ मामलों में पीरियड्स में भी समस्याएं आती हैं।  इसके कारण  ज्यादा ब्लीडिंग होती है। पीरियड्स आने के समय में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन

कैंसर का खतरा

बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से यूटेरस, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर का जोखिम ज्यादा बढ़ता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवा नहीं खानी चाहिए।

विज्ञापन

मेंटल समस्याएं

बर्थ कंट्रोल पिल्स फिजिकल ही नहीं मेंटल प्रॉब्लम्स भी कर सकती हैं। इनके कारण कई महिलाओं में मूड स्विंग की समस्या देखने को मिलती है, जो लंबे टाइम तक रहने से अलग-अलग समस्याएं करती हैं।

विज्ञापन

किन महिलाओं के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स ज्यादा खतरनाक

1. प्रेगनेंसी में कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स कभी न खाएं।
2. 40 की उम्र के बाद पिल्स खाने से बचें।
3. शराब, सिगरेट पीने वाली महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है।
4. मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को भी खतरा रहता है।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ