Coffee In Periods: पीरियड्स में कॉफी पीनी चाहिए या नहीं, यह एक गंभीर विषय है क्योंकि हर किसी की इस पर अलग-अलग राय होती है। कुछ लोग चाय-कॉफी पीना पसंद करते हैं और इसे सेफ मानते हैं, वहीं कुछ लोग कॉफी को हानिकारक मानते हैं। इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए संवेदनशील होता है। इसमें आपको हेल्दी और अच्छी आदतों के पालन के साथ गलत खान-पान से भी बचाव की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कॉफी पीना सही है या नहीं। जानें हेल्थ एक्सपर्ट से।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर अजीत केआर श्रीवास्तव पी सेफ के प्रमुख हैं, बताते हैं कि कैफीन एक स्ट्रॉन्ग ड्रिंक है, जिसका असर शरीर पर तेजी से होता है। मासिक धर्म में कॉफी पीने से कभी-कभी इसका उल्टा असर भी पड़ जाता है। कॉफी पीने से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। कॉफी पीने से कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर अप-डाउन होता रहता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
कॉफी पीने के नुकसान
डॉक्टर के मुताबिक, पीरियड्स में कॉफी पीने से तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान कॉफी का सेवन करना हमारी बॉडी के लिए हानिकारक हो सकता है कुछ लोगों के लिए, क्योंकि कॉफी की तासीर गर्म होती है, जिससे गैस, एसिडिटी के साथ मूड स्विंग्स की समस्या होती है। पीरियड्स में नींद की जरूरत होती है, ज्यादा कॉफी पीने से अनिद्रा की समस्या होती है। कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
कॉफी पीने के कुछ लाभ
अगर कॉफी सीमित तौर पर पी जाए, तो दर्द कम होता है।
कम कॉफी पीने से मूड में बदलाव होता है।
कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, इसलिए यह इस समय लाभ पहुंचाती है।
कॉफी कैसे पिएं?
पीरियड्स में महिलाएं ब्लैक कॉफी पी सकती हैं।
इस कॉफी में शहद या फिर दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं।
खाली पेट कॉफी न पिएं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
11 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
12 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
16 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
17 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
20 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines