सोते समय मिलता है Cancer का ये संकेत! जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Cancer Sign: कैंसर जैसी बीमारी से बचाव करना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि आजकल यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। कैंसर होने का यह लक्षण काफी कॉमन है, जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं।

Cancer Sign

photo credit-freepik

Cancer Sign: कैंसर एक ऐसी गंभीर रोग है, जिसकी अगर समय पर पहचान न की जाए, तो इलाज संभव नहीं हो पाता है। हालांकि, कैंसर के लक्षण धीरे-धीरे शरीर में बढ़ते हैं और जब तक इसके लक्षण समझने लायक होते हैं, तब तक यह बीमारी काफी बढ़ जाती है। कैंसर के कुछ संकेत पहले से शरीर में होते हैं, जो कैंसर के होते हैं, जैसे की पसीना आना। जी हां, अगर आपको इस समय पसीना आता है और हमेशा आता है, तो इस संकेत को कभी नजरअंदाज न करें। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

नींद के दौरान दिखने वाले कैंसर का लक्षण

पसीना आना- अगर आपको रात में अचानक पसीना आने लगता है, तो यह आपके लिए चेतावनी हो सकती है। खासकर अगर यह पसीना बिना किसी कारण के हो, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, हमेशा रात के समय पसीना आना कैंसर का संकेत नहीं होता है, लेकिन इसे कॉमन प्रॉब्लम नहीं समझना चाहिए। NHS यानी नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, कुछ लोगों को बिना कारण रात को सोते समय पसीना आता है और बहुत आता है, जिससे कि उनके कपड़े तक गीले हो जाते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कैंसर होने का।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

रात में पसीना आने को लेकर गेटसरे में पब्लिश रिपोर्ट की मानें, तो हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि किसी को रात के समय पसीना आता है, तो उसे एक बार अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाना चाहिए। रात में हमेशा पसीना आना गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है। इनमें फर्स्ट स्टेज ब्लड कैंसर भी शामिल है। इसके अलावा, रात में पसीना आना टीबी की बीमारी का भी संकेत होता है।

विज्ञापन

Cancer Cause

पसीना आने के कुछ कारण

पसीना आने के कुछ कारण तो आम हैं, जैसे कि गर्मी होना या पंखे में न बैठना। इसके अलावा, मेनोपॉज, चिंता और स्ट्रेस, डायबिटीज, ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने से भी रात को पसीना आने की समस्या होती है। जो लोग ज्यादा स्टेरोइड्स, पेनकिलर्स या एंटीबायोटिक मेडिसिन लेते हैं, उन्हें भी रात के समय पसीना आ सकता है। डायरिया में भी रात के समय पसीना आ सकता है।

विज्ञापन

कैंसर से बचाव 

  1. स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  2. शराब और तंबाकू का सेवन करने से बचें।
  3. सूरज की रोशनी में ज्यादा रहने से बचें।
  4. ज्यादा मोटापा भी हानिकारक।
  5. फिजिकली एक्टिव रहें।
  6. प्रदूषण के संपर्क में कम से कम रहने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ