खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ जाता है कैंसर का खतरा! डॉक्टर ने बताया क्यों बदलना जरूरी

Cancer Causes: कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल है। इसके बारे में खुद एक कैंसर पीड़ित ने बताया है। वे कहते हैं कि कैसे उनकी लाइफस्टाइल ने उन्हें यह बीमारी दी है। आइए जानते हैं इसका कारण।

Lifestyle

Cancer Causes: खराब लाइफस्टाइल कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है, इसमें कैंसर की बीमारी भी शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार, खराब जीवनशैली जिसमें खान-पान, डाइट, ड्रिंकिंग एंड स्मोकिंग के साथ-साथ स्लीपिंग पैटर्न भी शामिल है। 38 साल के मोहित, जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं टाइम्स ऑफ इंडिया को बताते हैं कि उन्हें कोलेरेक्टल कैंसर हो गया है कि क्योंकि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल का सही से ख्याल नहीं रखा था। वे लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठते थे, कभी मॉर्निंग तो कभी इवनिंग शिफ्ट में काम करते थे, काम के सिलसिले में बाहर जाना-आना भी लगा रहता था जिससे उनका खान-पान भी खराब ही था। उन्होंने अपनी बॉडी को रेस्ट करने का समय दिया ही नहीं था। वर्कप्रेशर ने उन्हें सिगरेट का आदी बना दिया, जिससे कैंसर का जोखिम और बढ़ता है। ये सभी चीजों ने उन्हें कैंसर का रोगी बनाया।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर रेशमा पुराणिक, पुणे बेस्ड एक कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट है और कैंसर एक्सपर्ट हैं। वे कहती हैं कि क्रोनिक डिजीज के फैलने की सबसे बड़ी वजह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना ही है और यह सबसे ज्यादा लाइफस्टाइल की वजह से ही होता है। अगर हम खान-पान का सही ख्याल नहीं रखेंगे। इंफेक्शन के बढ़ने के पीछे भी एक वजह खराब लाइफस्टाइल है। इससे कैंसर होना बहुत आसान है। डॉक्टर कहती है कि लाइफस्टाइल खराब होने से एक नहीं बल्कि कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं, जिसमें कोलेरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और माउथ कैंसर शामिल हैं।

विज्ञापन

लाइफस्टाइल की खराब आदतें

1. धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन।
2. अनहेल्दी डाइट का सेवन।
3. फिजिकल एक्टिविटी से बचना।
4. नींद की कमी।
5. स्ट्रेस और एंग्जाइटी।

विज्ञापन

Blood Cancer Signs

खराब लाइफस्टाइल से किन-किन बीमारियों का रिस्क?

डॉक्टर कहती हैं कि लाइफस्टाइल की हैबिट्स हमें कैंसर के अलावा भी कई बीमारियां दे सकती हैं, जिसमें हार्ट डिजीज, लिवर डिजीज, ओबेसिटी, मेंटल हेल्थ के साथ-साथ डायबिटीज और ऑर्गन डैमेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या करें?

हेल्दी रहने के लिए सही डाइट लें जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ विटामिन, मिनरल्स और सभी प्रकार के न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। नींद पूरी करें, हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पानी और लिक्विड डाइट भी जरूरी है। अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज, मेडिटेशन और खुली हवा में सांस लेना भी शामिल करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ