शुगर के मरीज खाने के बाद पिएं ये ड्रिंक्स, स्वामी रामदेव ने दिया हेल्दी फॉर्मूला

Baba Ramdev Health Tips: शुगर के मरीजों को खाने-पीने की आदतों का खास ख्याल रखना होता है। स्वामी रामदेव बताते हैं कि डायबिटीज के रोगियों को खाने के बाद कौन-कौन सी ड्रिंक्स पीनी चाहिए?

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट और ईटिंग हैबिट्स को सही और संतुलित रखना चाहिए। शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। दरअसल, यह बीमारी लाइफस्टाइल से संबंधित है। शुगर बढ़ने के कारणों में रोजमर्रा की आदतों का सही पालन न करना शामिल है। जो लोग नींद पूरी नहीं करते, मैदे से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, जिनका वजन ज्यादा होता है और जेनेटिक्स, जिसमें यह बीमारी हमें घर-परिवार से मिलती है। स्वामी रामदेव मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए कुछ उपाय बताए हैं, जिसमें आपको खाना खाने के बाद इन ड्रिंक्स का सेवन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के बाद पिएं ये ड्रिंक्स

स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोज शेयर कर लोगों को सेहतमंद रहने के टिप्स देते हैं। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद पानी पीना तो बिल्कुल सही नहीं है। पानी किसी को भी नहीं पीना चाहिए। वहीं, शुगर के मरीजों को भी शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद होगा।

ये 3 ड्रिंक्स पीना फायदेमंद

1. एप्पल साइडर विनेगर- शुगर के मरीज एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर इस ड्रिंक को पी सकते हैं। सर्दियों में आप गुनगुने पानी में भी इसे डालकर पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन

2. जामुन का सिरका- रामदेव कहते हैं कि जामुन का फल, बीज और पत्ते, सभी चीजें डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होती हैं। जामुन का सिरका भी बाजार में आसानी से मिल जाता है। शुगर पेशेंट्स खाने के बाद गुनगुने पानी में जामुन का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

3. एलोवेरा जूस- इस पौधे का जूस पीना भी शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा का जूस पीने से न सिर्फ शुगर का स्तर बल्कि पेट भी डिटॉक्स होता है। एलोवेरा का जूस आप सुबह के समय भी पी सकते हैं।

और क्या करें?

शुगर के मरीज खाना खाने के बाद 1 गिलास छाछ भी पी सकते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में दिन के समय सिर्फ 1 गिलास छाछ पीना ही सही रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ