Acharya Balkrishna Health Tips: जिस घास को समझते हैं बेकार, उसके होते हैं ये 3 जबरदस्त फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: हमारे घर के आस-पास कुछ ऐसी आयुर्वेदिक चीजें हमेशा मिल जाती हैं, जो सेहत को कई प्रकार से लाभ देती हैं। जैसे कि यह घास, आचार्य बालकृष्ण ने अपने वीडियो में बताया है कि कैसे यह घास आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकती है और रोगमुक्त रख सकती है।

Acharya Balkrishna Health Tips,

Acharya Balkrishna Health Tips,

Acharya Balkrishna Health Tips: माना जाता है कि आयुर्वेद में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं, जो हमारे शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकती हैं। आयुर्वेदिक उत्पादों से हम कई बीमारियों को दूर कर सकेंगे। दूबा घास के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह औषधीय गुणों से भरपूर घास होती है, जो हमें कई रोगों से बचा सकती है। दूबा में इतने प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स हैं, जो शरीर को रोगमुक्त रखते हैं। आइए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य बालकृष्ण अपना यूट्यूब पेज चलाते हैं, जहां वे लोगों के साथ सेहत और लाइफस्टाइल से संबंधित रोगों और उनके उपचारों के बारे में बताते हैं। उन्होंने दूबा जिसे दूर्वा की घास भी कहते हैं, उसके कुछ सेहतमंद लाभों के बारे में बताया है। दूर्वा की घास का इस्तेमाल लोग पूजा के कार्यों में करते हैं लेकिन यह घास हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

विज्ञापन

दूबा घास के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत करें

आचार्य के अनुसार, दूबा घास में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इस घास के ताजे रस का सेवन करने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्याओं से राहत मिलती है। इसका रस रोजाना खाली पेट पीने से डाइजेशन इंप्रूप होता है और पेट की सफाई भी होती है। इस घास का जूस पीने से खून की कमी भी दूर होती है।

विज्ञापन

2. तनाव कम करें

विज्ञापन

जो लोग मेंटल हेल्थ की समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें भी दूबा घास का रस पीना चाहिए। इस जूस में ऐसी प्रॉपर्टीज होती है, जो तनाव को कम करने में मदद करती हैं। जिन लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन जैसी समस्याएं हैं, उन्हें इसके पत्तों का लेप बनाकर लगाना चाहिए।

विज्ञापन

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद

अक्सर पुरुषों में वासना की समस्याएं होती हैं, जो की सही नहीं है। इसका ज्यादा होना भी सही नहीं होता है, यह उनके शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए आपको सफेद दूबा का रस निकालकर रोजाना खाली पेट 2 से 4 चम्मच लेना है।

विज्ञापन

अन्य फायदे

  • शुगर लेवल को कंट्रोल करें।
  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी।
  • नकसीर के मरीजों के लिए फायदेमंद।
  • मुंह के छाले दूर करें।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ