---विज्ञापन---

West Bengal: बीजेपी की Nabanna Chalo रैली की तैयारी पूरी, एक दिन पहले हुई थी बमबारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी कल Nabanna Chalo (राज्य सचिवालय) रैली निकालेगी। सोमवार को कार्यकर्ता इसकी तैयारी करते दिखे। कार्यकर्ता झंडे, पोस्टर और बैनर लगा रहे थे। भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा यह रैली केवल भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि यह बंगाल के सभी लोगों का विरोध […]

---विज्ञापन---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी कल Nabanna Chalo (राज्य सचिवालय) रैली निकालेगी। सोमवार को कार्यकर्ता इसकी तैयारी करते दिखे। कार्यकर्ता झंडे, पोस्टर और बैनर लगा रहे थे। भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा यह रैली केवल भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि यह बंगाल के सभी लोगों का विरोध है।

---विज्ञापन---

आगे विधायक बोलीं इस रैली से वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी को जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने बंगाल के लोगों को धोखा दिया है। बता दें कि इससे पहले रविवार को Nabanna Chalo अभियान का रिहर्सल था। जब बीजेपी कार्यकर्ता कूचबिहार जिले के सीतलकुची में जुलूस निकाल रहे थे तो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि हमलावरों ने भीड़ पर बमबारी की थी।

हमले के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। वहीं, तृणमूल ने इन आरोपों से इनकार किया है। बताया गया था कि 13 सितंबर को बीजेपी की Nabanna Chalo अभियान है। जिसके मद्देनजर रविवार को सीतलकुची में ‘चोर धरो, जेल भरो’ जुलूस निकला जा रहा था। इसी जुलूस पर हमला किया गया है। बीजेपी का यह जुलूस हाल ही में बंगाल में हो रही ईडी व सीबीआई रेड को लेकर था।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 12, 2022 07:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola