Taiwan: अमेरिका की सेना तैयार, ताइवान के समुद्र में चार वॉरशिप तैनात, नैंसी ने पहुंचते ही किए कई ट्वीट 

nancy pelosi 22
विज्ञापन

ताइपे: चीन की धमकी के बाद अमेरिका की सैन्य तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ताइवान की तरफ समुंदर में अमेरिका के चार वॉरशिप तैनात हो चुके हैं। वहीं एक युद्धपोत यूएसएस आर भी तैनात किया गया है।

Advertisment

वहीं, ताइवान की सर जमीं पर कदम रखते ही अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी के  कई ट्वीट किए। ट्वीट कर उन्होंने चीन समेत पूरे विश्व को संदेश देते हुए कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा ताइवान के 23 मिलियन लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना करती है।

ताइवान को समर्थन 

नैंसी ने ट्वीट कर कहा कि ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे समर्थन की पुष्टि करती है। एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने सहित हमारे साझा हितों को बढ़ावा देती है। वहीं, यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर ने कहा हमारी यात्रा ताइवान के कई कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों में से एक है। यह किसी भी तरह से लंबे समय से संयुक्त राज्य की नीति का खंडन नहीं करता है, जो 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम, यूएस-चीन संयुक्त विज्ञप्ति और छह आश्वासनों द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन

चीन बौखलाया हुआ 

अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंचे ही चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। चीन ने कहा आग से खेलोगे तो जल जाओगे। अमेरिका के इस कदम का करारा जवाब दिया जाएगा। चीन बोला पेलोसी का ताइवान जाना एक उकसाने वाली कार्रवाई।

विज्ञापन

चीन-अमेरिका आमने-सामने

पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन व अमेरिका आमने-सामने हो गए हैं। वहीं, चीन के समर्थन में रूस भी आ गया है। बताया जा रहा है कि नैंसी का विमान आठ फाइटर जेट की निगरानी में घेरकर उतारा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ