नई दिल्ली: मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि सोमवार को आइजोल से लगभग 160 किलोमीटर दूर दक्षिण मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान के ढह जाने से कम से कम 15 मजदूरों के फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर मौदढ़ गांव में खदान में काम कर रहे थे। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना के समय अधिकांश श्रमिक भागने में सफल रहे, हालांकि, लगभग 15, जो बाहर निकल सके, मलबे के नीचे दब गए। मौके पर बचाव अभियान जारी है और शाम साढ़े सात बजे तक किसी भी व्यक्ति को मलबे से नहीं बचाया गया है। घटना के तुरंत बाद हनहथियाल जिले के अधिकारी और एक चिकित्सा दल भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभी तक उन्हें मलबे से कोई शव नहीं मिला है जिससे उम्मीद है कि फंसे हुए सभी मजदूर जिंदा हो सकते हैं। मौदढ़ एक छोटा सा गांव है जो हनथियाल शहर से लगभग 23 किमी दूर और लुंगलेई शहर से 39 किमी दूर स्थित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ