
1 / 7
Shukra Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 के तीसरे महीने 'मार्च' में दो बार सुख-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र दो बार राशि गोचर करेंगे. सबसे पहले शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा, जिसके बाद वो मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. मार्च माह में कब-कब ये दो बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घटेंगी और इनका पूरे महीने किन 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, आइए इस बारे में जानते हैं.

2 / 7
द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2026, वार सोमवार को सुबह 01 बजकर 01 मिनट पर शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा, जिसके बाद 26 मार्च 2026, वार बृहस्पतिवार को सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि मीन राशि में गोचर करने से पहले शुक्र ग्रह कुंभ राशि में संचार कर रहे होंगे, जबकि मेष राशि के बाद वो वृषभ राशि में गोचर करेंगे.

3 / 7
वृषभ राशि: मार्च के महीने में दो बार शुक्र ग्रह का राशि गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. अगर आपके घर में किसी की तबीयत सही नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार आएगा. इस दौरान सोच-समझकर लिए गए फैसले कामकाजी लोगों के लिए लाभदायक साबित होंगे. साथ ही नई जगह पर निवेश करने से उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा.

4 / 7
कर्क राशि: शुक्र ग्रह का साल 2026 के तीसरे महीने 'मार्च' में डबल गोचर होना कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा. शादी का रिश्ता आने से सिंगल जातकों के माता-पिता को मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा घर के मुखिया की तबीयत ठीक होगी और वो पहले की तरह हंसी-खुशी से अपना जीवन व्यतीत करेंगे.

5 / 7
तुला राशि: वृषभ और कर्क के साथ-साथ साल 2026 के तीसरे महीने 'मार्च' में तुला राशि के जातकों को भी शुक्र ग्रह के डबल गोचर से लाभ होगा. बेटी के लिए योग्य वर की तलाश कर रहे जातकों की खोज पूरी होगी. साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिस कारण आपको भी मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा संपत्ति से जुड़े फैसलों से आर्थिक लाभ होगा.

6 / 7
मीन राशि: शुक्र ग्रह का साल 2026 के तीसरे महीने 'मार्च' में डबल गोचर करना मीन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा. विवाहित जातकों के मन में उठ रहे सवालों का उन्हें जवाब मिलेगा. इससे न सिर्फ उन्हें मानसिक शांति मिलेगी बल्कि वो अपने रिश्ते को लेकर गंभीर भी होंगे. जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का प्रयास सफल होगा. इस महीने आपको आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का भी बहुत ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा.

7 / 7
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media)