सलमान का जबरा फैन! 5 KM घुटनों के बल चला, दंतेश्‍वरी मंदिर में जलाया भाईजान के नाम का दिया

Salman Khan Fan reach Danteshwari Temple on Navratri: सलमान खान के फैन अक्सर दीवानगी की सारी हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला नवरात्रि के पहले दिन सामने आया है, जब सलमान के लिए दुआ मांगने उनका एक फैन घुटनों के बल चलकर मंदिर पहुंच गया।

Salman Khan

Salman Khan Fan reach Danteshwari Temple on Navratri: (आशुतोष तिवारी) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की फेहरिस्त काफी लंबी है। भाईजान के फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। इसका उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब उनका एक फैन घुटनों के बल मंदिर पहुंच गया। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में सलमान खान के नाम का दिया भी जलाया। सलमान के फैन की ऐसी दीवानगी देखने के बाद हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

फैन को क्यों हुई सलमान की चिंता?

यह खबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर से सामने आ रही है। सलमान खान पर हुई गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से परेशान एक फैन को सलमान की जान की चिंता सताने लगी। इस फैन का नाम वीरेंद्र प्रसाद पाढ़ी है, जो धरमपुरा का रहने वाला है। वीरेंद्र सलमान से मिलने मुंबई भी गए, लेकिन उनकी मुलाकात सलमान से नहीं हो सकी। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने सलमान की सुरक्षा की कामना करते हुए दंतेश्वरी मंदिर का रुख कर लिया।

विज्ञापन

Salman Khan Fan

विज्ञापन

घुटने के बल मंदिर पहुंचे

वीरेंद्र कुमार धरमपुरा से जगदलपुर शहर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर तक घुटनों के बल चलकर गए। यह दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। भरी दोपहर और चिलचिलाती धूप में वीरेंद्र ने यह संकल्प पूरा किया और मंदिर पहुंच गए। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने सलमान खान के नाम का दिया जलाया और माता के सामने सलमान को सुरक्षित रखने की मन्नत मांगी।

वीरेंद्र ने क्या कहा?

वीरेंद्र का कहना है कि वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। कई सालों से वो सलमान को फॉलो करते आ रहे हैं। गोलीबारी की घटना सुनकर वो सलमान से मिलने मुंबई भी गए। मगर सलमान उनसे नहीं मिल सके। सलमान को मिल रही धमकियों से वीरेंद्र काफी चिंता में थे। ऐसे में उन्होंने माता के सामने हाथ फैलाकर सलमान को हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखने की विनती की है।

विज्ञापन

salman fan

सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर धुआंधार फायरिंग हुई थी। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। तब से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से सलमान के फैंस भी उन्हें लेकर काफी चिंता में रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ