---विज्ञापन---

हेलमेट नहीं पहनने पर सांसद मनोज तिवारी का 41 हजार का चालान, मांगी माफी

नई दिल्ली: ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहनकर बुलेट चलाना सांसद मनोज तिवारी को महंगा पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काटा है। पुलिस के अनुसार चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 20 हजार […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहनकर बुलेट चलाना सांसद मनोज तिवारी को महंगा पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काटा है। पुलिस के अनुसार चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 20 हजार रुपये भुगतने होंगे।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी चन्द्र कुमार ने बताया कि चालान केवल हेलमेट न पहने के कारण नहीं कटा है बल्कि जिस बाइक पर सांसद सवार थे उस पर न हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट थी और न ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इन्ही कमियों के कारण चालान किया गया है।

---विज्ञापन---

ट्वीट पर माफी मांगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने के बाद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा कि हेलमेट न पहनने के लिए बहुत-बहुत माफी मांगता हूं। आप सब से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाएं। परिवार और दोस्तों को आपकी जरूरत है।

तीन दिन अभियान 

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सभी सांसदों ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया था। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी रैली में बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे।

First published on: Aug 04, 2022 04:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola