'मैं नहीं गुरुग्राम मॉल का मालिक, भाजपा सांसद ने किया था उद्घाटन', विधानसभा में बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on CBI raid

पटना: गुरुग्राम में एक मॉल के मालिकाना हक वाले आरोप पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर पलटवार किया है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा है कि मैं मॉल का मालिक नहीं हूं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उस मॉल का उद्घाटन भाजपा के ही एक सांसद ने किया था। तेजस्वी यादव ने ये बातें विधानसभा सत्र के दौरान कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन मॉल पर सीबीआई ने की है छापेमारी

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 71 में एक निर्माणाधीन मॉल पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल का स्वामित्व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है।

विज्ञापन

राजद-जदयू की साझेदारी सबसे लंबी पारी खेलने जा रही है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी (राजद और जदयू) की कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है, यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

भाजपा पर तेजस्वी ने लगाए ये आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब आप भाजपा के साथ रहेंगे, उनसे हाथ मिला लेंगे तब सब ठीक रहेगा, नहीं तो आपके पीछे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स को लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राज्य में डरती है या हारती है, तो वह सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे नहीं करते हैं।

विज्ञापन

तेजस्वी का आरोप- मेरे परिवार को परेशान किया जाता है

तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि मेरे परिवार को परेशान किया जाता है। हम लोग समाजवादी लोग हैं, हम लोग डरने वाले लोग नहीं है। हमलोग बिहार के लोग हैं, दिल्ली में बैठे लोगों को बिहार समझ में नहीं आया है। अगर हमलोगों को डराकर धमकाने की कोशिश की जाएगा तो हम लोग डरने वाले नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि पत्रकार हमसे सवाल पूछते हैं कि बिहार में परिवर्तन कैसे हुआ? मैंने हाथ जोड़कर कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ जैसे हुआ, वैसा कुछ बिहार में नहीं हुआ है।

विज्ञापन

पूंजीपतियों का कर्ज माफ होता है लेकिन किसानों का नहीं: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर दिया जाता है। खाने पीने के सामान पर जीएसटी लगा दिया जाता है, किसानों का कर्ज माफ नहीं होता है। बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव से जब सीबीआई की छापेमारी के संबंध में सवाल पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि सबका जवाब विधानसभा में दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ