Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

‘लगता है इन्हें गुजरात में बहुत तकलीफ़ हो रही है’ केजरीवाल ने अमानतुल्लाह की गिरफ़्तारी पर BJP को घेरा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमानतुल्लाह की गिरफ़्तारी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को गुजरात चुनाव से जोड़ा दिया। दिल्ली के सीएम ने दारूबाज मेहता नाम के एक हैंडल से किए गए एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Sep 17, 2022 14:26

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमानतुल्लाह की गिरफ़्तारी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को गुजरात चुनाव से जोड़ा दिया।

दिल्ली के सीएम ने दारूबाज मेहता नाम के एक हैंडल से किए गए एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया। कोर्ट के बार बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे। फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला। अब अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया है, अभी और भी कई MLAs को गिरफ्तार करेंगे। गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ बहुत ज्यादा हो रही है।

---विज्ञापन---

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेड मारी थी। अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी हुई। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले हैं।

बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिला है और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड मारी है। मामला वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाने से जुड़ा है।

 

First published on: Sep 17, 2022 02:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.