---विज्ञापन---

कुरुक्षेत्र: शाहबाद में नेशनल हाईवे पर आरडीएक्स मिलने से सनसनी

विशाल एंग्रीश, कुरुक्षेत्र: शाहबाद में नेशनल हाईवे पर आरडीएक्स मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसटीएफ की टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और देसी बम को डिफ्यूज किया। मौके पर आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। एएसपी कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने कहा, आरोपी युवक से डेटोनेटर टाइमर और एक्सप्लोसिव उसी की […]

विशाल एंग्रीश, कुरुक्षेत्र: शाहबाद में नेशनल हाईवे पर आरडीएक्स मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसटीएफ की टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और देसी बम को डिफ्यूज किया। मौके पर आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। एएसपी कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने कहा, आरोपी युवक से डेटोनेटर टाइमर और एक्सप्लोसिव उसी की निशानदेही पर बरामद किया गया है।

इस तरह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को 15 अगस्त से पहले दहलाने की कोशिश को नाकामयाब हो गई। सूत्रों के अनुसार देसी बम पर टाइमर भी लगा हुआ था। इसे शाहबाद उपमंडल के नेशनल हाइवे पर निजी ढाबे के समीप एक संदिग्ध की निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी तरनतारन पंजाब के तौर पर हुई है। शाहबाद मारकंडा के थाने में एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2022 10:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola