नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडित पर हमला हुआ है। शनिवार को शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

गोली लगने के बाद कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हालत गंभीर थी और उसे शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आतंकियों ने उसे तब निशाना बनाया जब वह घर से किसी काम से बाहर जा रहा था। इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही। हाल के दिनों में कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर हैं। आए दिनों ऐसी घटनाएं घटती रहती है।

पुलिस के मुताबिक, शोपियां के उस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं इस साल अप्रैल-मई से बढ़ गई हैं। अल्पसंख्यक लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ