श्रीनगर में नम आंखों से जूम को शहीद जैसी सलामी; गोली लगने के बाद भी खूब लड़ा था आर्मी डॉग
Edited By Pushpendra Sharma

army dog zoom
Edited By Pushpendra Sharma

army dog zoom
नई दिल्ली: घाटी में आतंकियों से लोहा लेने वाला जांबाज आर्मी डॉग जूम (Zoom) गुरुवार को शहीद हो गया था। वह दो गोली लगने के बाद भी सर्च अपरेशन में आखिर तक डटा रहा। शुक्रवार को सेना ने इस योद्धा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जूम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया था।
श्रीनगर स्थित पीआरओ डिफेंस कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि श्रीनगर के बादामी बाग छावनी के चिनार युद्ध स्मारक में एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला और सभी रैंकों ने वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अनंतनाग के तांगपाव में अभियान के दौरान जूम ने न केवल आतंकवादियों के सटीक स्थान की पहचान करने में बल्कि एक आतंकवादी को निष्क्रिय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, इस मुठभेड़ में डॉग को दो गोलियां लग गईं।
#WATCH | 29 Army Dog Unit pays tributes to Indian Army Dog 'Zoom' in Jammu. He passed away yesterday at 54 AFVH (Advance Field Veterinary Hospital) in Srinagar where he was under treatment after sustaining two gunshot injuries in Op Tangpawa, Anantnag, J&K on 9th Oct. pic.twitter.com/0nlU7Mm7Ti
— ANI (@ANI) October 14, 2022
घायल होने के बावजूद ज़ूम ने दूसरे छिपे हुए आतंकवादी का पता लगाया और टार्गेट से लौट आया। उसके शरीर से काफी मात्रा में खून निकल गया था, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। पीआरओ ने कहा कि उसने टीम को लश्कर के दो आतंकवादियों पर कार्रवाई करने में मदद की। बाद में जूम को तुरंत श्रीनगर के सेना के पशु चिकित्सा अस्पताल में ले जाया गया, जहां वह अंत तक लड़ता रहा, आखिरकार उसने गुरुवार सुबह 11:50 बजे अंतिम सांस ली।
We wish Army assault dog 'Zoom' a speedy recovery. #Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/i1zJl0C2Gw
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) October 10, 2022
आर्मी कैनाइन चिनार वारियर्स का एक बहुमूल्य सदस्य था। कर्नल मुसावी ने कहा कि दो साल की अपनी छोटी उम्र के बावजूद ज़ूम कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का एक अनुभवी योद्धा था, जहां उसने अपनी ऊर्जा और साहस से खुद को प्रतिष्ठित किया था। उन्होंने कहा कि जूम में चिनार कॉर्प्स ने एक बहादुर टीम सदस्य खो दिया है। वह सभी रैंकों को विनम्रता, समर्पण और साहस के साथ अपना काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: