Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब युद्ध में बदल गया है. इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया इसके बाद दोनों के बीच युद्ध छिड़ गया है. इजरायल में भी अब हाई अलर्ट जारी किया गया है. इजरायल ने ईरान के ऊपर की गई सैन्य कार्रवाई को 'शील्ड ऑफ जूडा' का नाम दिया है. आखिर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध क्यों हो रहा है. इजरायल को ऑपरेशन 'शील्ड ऑफ जूडा' की जरूरत क्यों पड़ी? चलिए इसके बारे में जानते हैं.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की वजह
जून 2025 में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बाद इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया था. इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन सैन्य कार्रवाई की थी. इसके बाद अब सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन शील्ड ऑफ जूडा का नाम दिया है. दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण पुराना तनाव है. दोनों के बीच वैचारिक मतभेद चला आ रहा है.
ये भी पढ़ें - Iran Israel War: ईरान पर इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन का नाम ‘शील्ड ऑफ जूडा’, जानें क्या है इसका मतलब?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद इजरायल विरोधी मानता है. ईरान फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन करता है और इजरायल के खिलाफ संगठनों की मदद करता है जबकि, इजरायल इन्हें आतंकी संगठन मानता है. बीते समय में सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान ईरान ने वहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई. इसके बाद सीरिया में ईरानी ठिकानों पर इजरायल ने कई बार हवाई हमले किये. यह सभी कारण ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की वजह हैं.
ईरान में इजरायल का ऑपरेशन शील्ड ऑफ जूडा
इजरायल ने सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशान शील्ड ऑफ जूडा का नाम दिया है. इजरायल ने ईरान के 30 टारगेट पर हमला किया है. खबरों के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ली अली खआमेनेई और ईरानी इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर को टारगेट किया गया है. अब इस हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई की मंशा ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी हैं.
Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब युद्ध में बदल गया है. इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया इसके बाद दोनों के बीच युद्ध छिड़ गया है. इजरायल में भी अब हाई अलर्ट जारी किया गया है. इजरायल ने ईरान के ऊपर की गई सैन्य कार्रवाई को ‘शील्ड ऑफ जूडा’ का नाम दिया है. आखिर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध क्यों हो रहा है. इजरायल को ऑपरेशन ‘शील्ड ऑफ जूडा’ की जरूरत क्यों पड़ी? चलिए इसके बारे में जानते हैं.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की वजह
जून 2025 में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बाद इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया था. इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन सैन्य कार्रवाई की थी. इसके बाद अब सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन शील्ड ऑफ जूडा का नाम दिया है. दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण पुराना तनाव है. दोनों के बीच वैचारिक मतभेद चला आ रहा है.
ये भी पढ़ें – Iran Israel War: ईरान पर इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन का नाम ‘शील्ड ऑफ जूडा’, जानें क्या है इसका मतलब?