IND vs NZ: विराट-रोहित नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लगता है डर!

IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक भारतीय खिलाड़ी से डर लगने लगा है। इस भारतीय खिलाड़ी का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है।

IND vs NZ New Zealand players

IND vs NZ New Zealand players

IND vs NZ: बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलने वाली है। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करना चाहेगी। इस बीच न्यूजीलैंड की टीम को स्टार भारतीय खिलाड़ी से डर लगने लगा है। कीवी टीम के कप्तान ने एक भारतीय खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा से न्यूजीलैंड टीम को लगता है डर 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी लीग स्टेज मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पिनरों का बोलबाला रहने वाला है। जिसके कारण ही कीवी टीम को अनुभवी रवींद्र जडेजा से डर लगने लगा है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए उन्हें मौजूदा समय का बेस्ट स्पिनर बताया है। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने जडेजा को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बताया है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रवींद्र जडेजा 

रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.57 की शानदार औसत से 361 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़ा है। इस बीच जडेजा का स्ट्राइक रेट 97.83 का रहा है। गेंद के साथ जडेजा ने इस दौरान 5.23 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

साल 2025 में जडेजा ने अभी तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.71 की शानदार औसत से 7 विकेट अपने नाम किया है। इस दौरान रवींद्र का स्ट्राइक रेट सिर्फ 3.94 का ही रहा है। बल्ले के साथ जडेजा ने 2 पारियां खेली हैं, जिसमें वो नाबाद लौटे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ