---विज्ञापन---

IPL 2025: आईपीएल को कब अलविदा कहेंगे थाला धोनी? चेन्नई में एंट्री करते ही दे दिया बड़ा संकेत!

IPL 2025: दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. धोनी जिसके बाद सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2025: दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी जिसके बाद सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। पिछले 2 से 3 सीजन से ही धोनी के संन्यास को लेकर खबरें चलती रहती है। अब आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई में एंट्री करते ही थाला धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बहुत बड़ा हिंट दे दिया है।

आईपीएल को जल्द अलविदा कह सकते हैं MS Dhoni 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। नए सीजन की तैयारी के लिए जब धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए तो उन्होंने अपनी टी शर्ट से एक बड़ा संकेत दिया। धोनी के टी शर्ट पर मोर्स कोड से वन लास्ट टाइम लिखा हुआ था। कोड को समझने के बाद से ही धोनी के फैंस बेचैन है। माही के इस टी शर्ट के कोड को अगर संकेत समझे तो आईपीएल 2025 के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में इस सीजन में धोनी का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

धोनी ने 2019 विश्व कप में भी दिया था संकेत 

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास का संकेत दे रहे हों। इससे पहले साल 2019 में भी धोनी ने कुछ इसी तरह का संकेत दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में धोनी ने रांची वनडे के बाद अगले 2 मैचों से आराम ले लिया। जिसके कारण माही का घरेलू मैदान पर आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला उनके होम ग्राउंड रांची में हुआ। इसके अलावा विश्व कप 2019 के दौरान धोनी ने अलग-अलग कंपनी के बल्ले का इस्तेमाल किया। जिससे भी उनके संन्यास का हिंट मिल गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत पलटने आया पूर्व इंग्लिश दिग्गज खिलड़ी, IPL 2025 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

First published on: Feb 27, 2025 03:32 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola