---विज्ञापन---

IAF: गलती से पाकिस्तान पर ब्रह्मोस दागने वाले तीन वायु सेना अधिकारी बर्खास्त

नई दिल्ली: गलती से पाकिस्तान पर ब्रह्मोस दागने वाले तीन वायु सेना अधिकारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। मंगलवार को भारतीय वायु सेना (IAF) ने जानकारी दी। IAF के अनुसार ब्रह्मोस मिसाइल की आकस्मिक गोलीबारी के लिए तीन अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। IAF के अनुसार 9 मार्च, 2022 को गलती से एक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: गलती से पाकिस्तान पर ब्रह्मोस दागने वाले तीन वायु सेना अधिकारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। मंगलवार को भारतीय वायु सेना (IAF) ने जानकारी दी। IAF के अनुसार ब्रह्मोस मिसाइल की आकस्मिक गोलीबारी के लिए तीन अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। IAF के अनुसार 9 मार्च, 2022 को गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी। घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई।

अभी पढ़ें दिल्ली: गोलीबारी से दहली राजधानी, बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें JNU की वीसी का बयान- ‘कोई भगवान ब्राह्मण नहीं, शिव हैं शूद्र’

---विज्ञापन---

IAF ने कहा इन तीन अधिकारियों को मुख्य रूप से घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 23 अगस्त को अधिकारियों को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।
भारत सरकार ने 11 मार्च को कहा था कि नियमित रखरखाव के दौरान तकनीकी खराबी के कारण गलती से मिसाइल दागी गई। उस समय पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि एक भारतीय प्रक्षेपास्त्र पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था और अपने क्षेत्र में मियां चन्नू नामक स्थान के पास गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों को कुछ नुकसान पहुंचा था।
वहीं, तब रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया था और कहा कि यह राहत की बात है कि आकस्मिक गोलीबारी के कारण किसी की जान नहीं गई।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 23, 2022 10:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola