---विज्ञापन---

Haryana: राज्यपाल विजिट के एक घंटे बाद MDU में फायरिंग, 4 छात्र घायल

रोहतक: रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में शनिवार शाम को छात्रों के एक गुट ने दुसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षा के बीच आपसी लेनदेन का मामला है। गोलीबारी में चार छात्र घायल हुए हैं। चारों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर […]

---खबर नीचे जारी है---

रोहतक: रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में शनिवार शाम को छात्रों के एक गुट ने दुसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षा के बीच आपसी लेनदेन का मामला है। गोलीबारी में चार छात्र घायल हुए हैं। चारों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। खास बात यह है कि इस वारदात से करीब एक घंटे पहले एमडीयू में राज्यपाल का कार्यक्रम था। हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में नव-निर्मित फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (एफडीसी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

---खबर नीचे जारी है---

 

जानकारी के मुताबिक रोहतक में एक कोचिंग एकेडमी है। एक पक्ष ने दूसरे से करीब 6 लाख उधार लिए हुए हैं। मांगने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। आसपास क्षेत्र की नाकेबंदी की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घायलों के परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 03, 2022 09:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola