Gujarat: 22 अगस्त को केजरीवाल व सिसोदिया जाएंगे गुजरात
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे के बाद सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इस बीच शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 22 अगसत को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गुजरात जाने की घोषणा की है। वह गुजरात में युवओं से संवाद करेंगे। बता दें कि दिसंबर 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं। जिसके मद्देनजर केजरीवाल लगातार पिछले कुछ माह में गुजरात के कई दौरे कर चुकें हैं।
सोमवार को मैं और मनीष जी दो दिन के लिए गुजरात जाएँगे – शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने। दिल्ली की तरह गुजरात में भी अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनाएँगे। सबको अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज मुफ़्त मिलेगा। लोगों को खूब राहत मिलेगी
युवाओं से भी संवाद करेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2022
लोगों को राहत
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘सोमवार को मैं और मनीष जी दो दिन के लिए गुजरात जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने। दिल्ली की तरह गुजरात में भी अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। सबको अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज मुफ्त मिलेगा। लोगों को खूब राहत मिलेगी युवाओं से भी संवाद करेंगे
पूर्व दौरे में घोषणा
इससे पहले 16 अगस्त को केजरीवाल ने गुजरात में कहा था कि “गुजरात में पैदा होने वाले
हर बच्चे को मेरी तरफ से मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी है। सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि “सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा, जिसने ज्यादा फीस ली हुई है उससे वापस कराएंगे और किसी भी स्कूल को नाजायज फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी स्कूल सरकार से इजाजत लेकर ही फीस बढ़ा पाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: