नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अगस्त में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का कलेक्शन 28 प्रतिशत बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। अगस्त में लगातार छठे महीने जीएसटी संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अगस्त का जीएसटी कलेक्शन 1,43,612 करोड़ रहा, जिसमें सीजीएसटी ₹24,710 करोड़, एसजीएसटी ₹30,951 करोड़, आईजीएसटी ₹77,782 करोड़ के उपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में ₹1,12,020 करोड़ के जीएसटी राजस्व से 28% अधिक है। वहीं, लगातार छह महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अगस्त 2022 तक जीएसटी राजस्व में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33% की वृद्धि हुई है, जो बहुत अधिक उछाल दिखाता है।

विज्ञापन

सरकार ने कहा, “जुलाई 2022 के दौरान, 7.6 करोड़ ई-वे बिल उत्पन्न हुए, जो जून 2022 में 7.4 करोड़ से थोड़ा अधिक और जून 2021 में 6.4 करोड़ से 19% अधिक था।”

विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान 20.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ