Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज हुई FIR, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप

Karnatak Lok Sabha Election: कर्नाटक की बेंगलुरु साउथ सीट से भाजपा के तेजस्वी सूर्या हैं और इस चुनाव में भी इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन, शुक्रवार को तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ गईं जब उनके खिलाफ धर्म के नाम पर वोट मांगने के मामले में केस दर्ज हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। जानिए पूरा मामला क्या है।

Tejasvi Surya

Tejasvi Surya

FIR Against Tajasvi Surya :  बेंगलुरु दक्षिण सीट से मौजूदा सांसद और इसी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए की गई है जिसमें वह धर्म के नाम पर वोट मांगते नजर आए थे। बता दें कि तेजस्वी की सीट पर भी आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ। यहां कांग्रेस की सौम्या रेड्डी उन्हें चुनौती दे रही हैं।

विज्ञापन

तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मतदाताओं से कई बार अपील की थी कि वह घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सीमा सुरक्षा, आर्टिकल 370 के साथ-साथ राम मंदिर का जिक्र किया था और लोगों से मतदान के आखिरी 4 घंटों का पूरा इस्तेमाल करने की अपील की थी। लेकिन यह वीडियो उन्हीं के लिए संकट का सबब बन गया जब उनके खिलाफ इसमें मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

इस तरह भी की थी वोट करने की अपील

इससे पहले उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के वोटर्स के बीच 80-20 के अंतर का एक अजीबो-गरीब दावा भी किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के वोटर्स की संख्या 80 प्रतिशत है लेकिन उनमें से केवल 20 प्रतिशत ही वोट करने के लिए निकलते हैं। वहीं, कांग्रेस के 20 परसेंट वोटर हैं लेकिन उनमें से 80 प्रतिशत मतदान करने आते हैं। उन्होंने दावा किया था कि यह अधिकतर पोलिंग बूथ की ग्राउंड रिएलिटी है। हर एक वोट बहुत जरूरी है। आप वोट करें या नहीं कांग्रेस के 20 फीसद लोग वोट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ