IPL 2024 के बीच पांड्या को मिली खुशखबरी, दूसरी बार बने पापा; बताया बेटे का नाम

Krunal Pandya: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन खेला जा रहा है। लीग में अब तक 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच पांड्या ब्रदर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

Krunal Pandya his wife Pankhuri have been blessed with a baby boy

पांड्या ब्रदर्स के लिए आई अच्छी खबर।

Krunal Pandya: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन (IPL 2024) खेला जा रहा है। लीग में अब तक 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच पांड्या ब्रदर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पापा बने हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को जन्म दिया है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरी बार चाचा बन गए हैं।

विज्ञापन


 पांड्या ने शेयर की तस्वीरें

क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम वायु क्रुणाल पांड्या रखा है। क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी ने 21 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि क्रुणाल पांड्या इन दिनों IPL 2024 खेलने में व्यस्त हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में क्रुणाल पांड्या पहली बार पिता बने थे। उन्होंने बेटे का नाम कवीर क्रुणाल पांड्या रखा था।

विज्ञापन

IPL 2024 में क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन

IPL 2024 में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान 6 पारियों में उन्होंने 58.00 की औसत और 141.46 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 43 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में इस ऑलराउंडर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 मुकाबलों में 4 शिकार किए हैं। इस दौरान क्रुणाल की औसत 46.50 की और इकॉनमी 10.94 की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ