मेरठ में छात्रा के कपड़े फाड़ने की कोशिश, भीड़ देख मनचले भागे; अंबेडकर नगर में दुपट्टा खींचने से हुई थी लड़की की मौत

Meerut news, UP news, Crime news, Girl student

Girl Student Molested In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इससे पहले भी अंबेड़कर नगर में छेड़छाड़ की वारदात हुई थी। छेड़छाड़ के दौरान बाइक से टकराने की वजह से लड़की की मौत हो गई थी। वहीं मेरठ में स्कूल जा रही छात्रा को दो लड़कों ने घेर लिया। उसे परेशान करने लगे। छात्रा के कपड़े फाड़ने लगे, छात्रा ने जब इसका विरोध किया, तो सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ को आता देख लड़के दोबारा आने की धमकी देकर मौके से भाग गये। छात्रा जब घर पंहुची, तो वह बहुत डरी हुई थी , परिजन ने जब उससे परेशानी वजह पूछी तो उसने डरते हुए परिजन को पूरी बात बताई। इस पर परिजन नौचंदी थाने में आरापियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पंहुचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने के लिए पुलिस के पास नेताओं के फोन आने लगे। परिजनों के दबाव के बाद मंगलवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं फरार दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना से छात्रा दहशत में

मामला मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है। जहां 12वीं की छात्रा को दो लड़के स्कूल जाते वक्त रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। लड़को से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। छात्रा लड़को की दहशत की वजह से स्कूल जाने में डरती थी।

बीच सड़क कपड़े फाड़ने की कोशिश की

छात्रा ने पुलिस को बताया, कि सोमवार को वह घर से निकली तो रास्ते में उसे दोनों लड़को ने उसे घेर लिया। छेड़छाड के दौरान कपड़े फाड़ने की कोशिश की। बीच सड़क हाथ पकड़कर घसीटनें लगे। जिससे छात्रा चिल्लाने लगी। भीड़ को आता देख, दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी

छात्रा जब घर पंहुची, तो वह बहुत डरी हुई थी , परिजनों ने जब उससे परेशानी वजह पूछी तो उसने डरते हुए परिजनों को पूरी बात बताई। घर वालों के साथ नौचंदी थाने पहुंचकर पुलिस में कंप्लेन की। छात्रा के पिता ने बताया कि वो पहले भी इन लड़कों को समझा चुके हैं। सोमवार को हद हो गई। परिजन जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गए,तो लड़को के खिलाफ शिकायत न लिखने के लिए पुलिस के पास थाने में नेताओं के फोन आने शुरू हो गए।

लड़कों को समझाकर छोड़ने का दबाव

आरोपियों की सिफारिश में कई नेताओं के फोन आने लगे, कि लड़कों को समझाकर छोड़ दें। लेकिन, पीड़िता अपनी शिकायत पर अड़ी रही। दोनों आरोपियों के पैरवी के लिए लोग थाने पहुंच गए। आरोपियों को बचाने की सिफारिश करने लगे। काफी घंटे चले ड्रामे के बाद मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ये दोनों मनचले पहले भी लड़कियों को छेड़ चुके हैं। इसके बावजूद दोनों आरोपियों को बचाने के लिए काफी देर थाने पर मशक्कत होती रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ