kc tyagi (38)
विज्ञापन

गौतम गंभीर के कोच बनने पर भड़क उठा ये पाकिस्तानी दिग्गज, राहुल द्रविड़ से तुलना कर कह दी ये शर्मनाक बात

Gautam Gambhir:राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो गया है। उनकी जगह पर बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाया है। इसी कड़ी में अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

Gautam Gambhir: राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर को बनाया गया है। उनके कोच बनाने के बाद क्रिकेट के कई दिग्गज गौतम गंभीर को बधाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि राहुल द्रविड़ के बाद वो टीम इंडिया के कोच बनने के लिए सबसे अच्छे विकल्प थे। गौतम गंभीर इस बार आईपीएल में KKR के मेंटर के रूप में नजर आए थे। उनकी देखरेख में टीम ने इस बार का खिताब भी जीता था।

पाकिस्तान के क्रिकेट दिग्गजों को हालांकि ये फैसला पसंद नहीं आया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने भी बीसीसीआई की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ जितनी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ को उनके शांत व्यवहार की वजह से टीम में सफलता मिली थी, जबकि गौतम गंभीर को उनके गुस्से की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है । राहुल द्रविड़ के रूप में गौतम गंभीर अच्छे विकल्प नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ