योग्य हैं फिर भी नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ? घबराएं बिना कर लें यह काम

PM Awas Yojana: भारत सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर आबादी के लिए कई स्कीम्स निकाली हैं। इन स्कीम के जरिए जनता को अलग अलग तरह की आर्थिक सहायता दी जाती है। आज जानेंगे कि PM आवास योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

PM Awas Yojana

File Photo

PM Awas Yojana: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) योजना लेकर आई। जिसमें गरीब और वंचित परिवारों को घर के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह योजना दो तरह की है जिसमें ग्रामीण (PMAY-G) और शहरी क्षेत्रों के लिए सब्सिडी दी जाती है। दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग राशि दी जाती है, जो शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 2.67 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख तक हो सकती है। कई बार आप इस योजना का लाभ लेने के पात्र होते हैं लेकिन फिर भी आपका नाम इसमें नाम नहीं होता है। इस स्थिति में नाम जुड़वाने के लिए बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

विज्ञापन

क्या है पीएम आवास योजना?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) जो भारत सरकार ने गरीब तब्के के लिए 2015 में शुरू की गई है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को अपना घर दिलाना है। इस योजना में झुग्गी बस्तियों के अलावा EWS, LIG और MIG वर्ग के लोगों को भी मदद दी जाती है। इस योजना में विकलांग लोगों, सीनियर नागरिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सिंगल महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

विज्ञापन

किन लोगों को मिलता है लाभ?

पीएम आवास योजना के पात्र वह परिवार होते हैं जिसके पास पांच एकड़ तक जमीन होती है। वह परिवार जिसका पहले से पक्का मकान नहीं हो। इसके अलावा पहले से कोई आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, LIG या EWS का आय प्रमाण पत्र और बैंक की स्टेटमेंट होनी चाहिए।

विज्ञापन

पात्र होने पर भी लाभ न मिलने पर क्या करें?

कई आवेदकों के सामने पात्र होने के बाद भी लाभ नहीं मिलने की समस्या सामने आती है। इसके लिए सबसे पहले गांव की ग्राम पंचायत में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझती है तो ब्लॉक या जिला स्तर के अधिकारियों से बात की जा सकती है। ऑफिशियल वेबसाइट pmayg.nic.in पर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लगभग 45 दिनों के अंदर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ