Sachin Tendulkar का रिकार्ड इस दिग्गज बल्लेबाज ने तोड़ा, विरेंद्र सहवाग को भी पछाड़ा

England Cricket Team के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज में जो रूट ने लाजवाब प्रदर्शन कर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। 

Joe Root

Joe Root

England Cricket Team के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस वक्त शानदार अंदाज में क्रिकेट खेल रहे हैं। वह लगातार टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। जो रूट टेस्ट क्रिकेट के एक नए सरताज के रूप में अपने आप को स्थापित कर रहे हैं। उनकी नजर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर टिकी है।

विज्ञापन

क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि जो रूट सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड ध्वस्त करके उसे अपने नाम कर सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को एक मामले में पछाड़ भी दिया है।

विज्ञापन

यहां निकले सचिन से आगे 

जो रूट ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज खेली थी। इसमें उन्होंने 3 मैचों में कुल 375 रन बनाए थे। जो रूट ने इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी चटकाया था। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए हैं।

उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट करिअर में केवल 5 बार ही प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे, जबकि विरेंद्र सहवाग भी 5 बार ही इस अवॉर्ड को अपने नाम कर सके थे। जो रूट इन दोनों दिग्गजों से इस मामले में आगे निकल चुके हैं।

विज्ञापन

कौन है नंबर-1?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने जीता है। उन्होंने अपने टेस्ट करिअर में कुल 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जो 10 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करिअर में 9 बार यह अवार्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान के इमरान खान और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 8-8 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ