---विज्ञापन---

Chennai Air Customs: एयरपोर्ट पर जब चेक इन बैगेज से निकलने लगे सांप, बंदर और कछुए़़..

चेन्नई: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय कुछ देर के लिए लोगों में कौतुहल का माहौल बन गया जब यहां एक चेक इन बैगेज के अंदर से  सांप, बंदर और कछुए निकलने लगे। बैग में से 20 सांप, एक बंदर और दो कछुए निकले। कस्टम विभाग ने बैग लेकर बैंकॉक से चेन्नई पहुंचे एक व्यक्ति को […]

---विज्ञापन---

चेन्नई: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय कुछ देर के लिए लोगों में कौतुहल का माहौल बन गया जब यहां एक चेक इन बैगेज के अंदर से  सांप, बंदर और कछुए निकलने लगे। बैग में से 20 सांप, एक बंदर और दो कछुए निकले। कस्टम विभाग ने बैग लेकर बैंकॉक से चेन्नई पहुंचे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

दुर्लभ प्रजाति के जानवर

कटस्म विभाग को सूचना मिली थी कि 11 अगस्त को एक पुरुष यात्री बैंकॉक से उड़ान संख्या TG-337 से चेन्नई आ रहा है। जांच के बाद कस्टम विभाग ने शक के आधार पर व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जांच में उसके चेक इन बैगेज में कुछ संदिग्ध सामान दिखा। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जांच में बैग के अंदर 1 De Brazza’s monkey, 15 Kingsnakes, 5 Ball Pythons & 2 Aldabra Tortoises बरामद हुए हैं।

---विज्ञापन---

वापस भेजे गए जानवर

इस बारे में जांच की जा रही है कि इतने जानवर आरोपी कैसे भारत तक ले आया। चेन्नई एयर कस्टम अधिकारियां के अनुसार यह जीवित जानवरों को अवैध रूप से आयात करने का मामला है। नियमों के अनुसार यह अवैध है। जानवरों को एक्यूसीएस (पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा) के तहत थाई एयरवेज के माध्यम से उनके मूल देश में वापस भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 13, 2022 06:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola