Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सचिव से सीबीआई ने की पूछताछ

नई दिल्ली: सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सचिव संजय यादव से भूमि के बदले नौकरी घोटाले में शनिवार को पूछताछ की। यह पूछताछ नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में की गई। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जांच एजेंसी ने घोटालें से जुड़े तारा जोड़ने की कोशिश की। सचिव से कई सवालों में […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Oct 8, 2022 20:23
Tejashwi Yadav

नई दिल्ली: सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सचिव संजय यादव से भूमि के बदले नौकरी घोटाले में शनिवार को पूछताछ की। यह पूछताछ नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में की गई। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जांच एजेंसी ने घोटालें से जुड़े तारा जोड़ने की कोशिश की। सचिव से कई सवालों में भूमि के बदले नौकरी केस को लेकर सवाल-जवाब  किए गए।

---विज्ञापन---

क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला

आरोप है कि साल 2004-2009 के बीच लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाई। नौकरी देने के एवज में लालू यादव ने गरीब लोगों से जमीन ली। इस मामले में दायर शिकायत पत्र के मुताबिक लालू यादव ने नौकरी के बदले प्राइम लोकेशन पर जमीन ली थी। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की। सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

 

First published on: Oct 08, 2022 08:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.