Bihar: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बोले- नीतीश कुमार विदेशी महिला की तरह पता नहीं कब किसका हाथ पकड़ लें
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

इंदौर: इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ”जब मैं विदेश यात्रा कर रहा था, तो वहां किसी ने कहा कि वहां की महिलाएं कभी भी अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। बिहार के सीएम भी ऐसे ही हैं, नहीं पता कि वह कब किसका हाथ पकड़ लें या छोड़ दें।
"When I was travelling abroad, someone there said that women there change their boyfriends at any time. Bihar CM is also similar, never know who's hand he may hold or leave…," says Kailash Vijayvargiya, BJP National General Secretary in Indore, MP pic.twitter.com/zKVAbg0e30
— ANI (@ANI) August 18, 2022
अमेरिका से लौटे
बता दें कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय 25 दिनों बाद अमेरिका से लौटे हैं। लौटने के बाद वह एयरपोर्ट से सीधे पितृ पर्वत पहुंचे। यहां भगवान हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया में बयान देते हुए कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तब मैं अमेरिका में था। वहां मुझे एक परिचित ने कहा कि हमारे विदेश में जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती है वैसे बिहार की राजनीति है।
भारतीयों में काफी उत्साह
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस के वापस सत्ता में आने के दावे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जी की उम्र 75 से ऊपर हो गई है उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विदेशों में भी धूम रही, वहां भारतीयों में काफी उत्साह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सभी स्वीकारते हैं। संसदीय बोर्ड में शिवराज को हटाने के मामले में कहा कि राजनीति गति से नहीं देखना चाहिए, पार्टी में परिवर्तन होते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: