भारत जोड़ो यात्रा: भारी बारिश के बीच राहुल गांधी ने जारी रखा भाषण, तस्वीर सुर्खियों में
Edited By Pulkit Bhardwaj

Rahul Gandhi
Edited By Pulkit Bhardwaj

Rahul Gandhi
नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। यात्रा के 25वें दिन कुछ ऐसा हुआ कि देशभर के राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा की चर्चा हो रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मैसूर में एक रैली को संबोधित करना था। लेकिन इसी बीच बारिश शुरू हो गई। लेकिन राहुल गांधी इससे नहीं रुके और उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।
रविवार को भारी बारिश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता है, जिसका उद्देश्य “भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा को रोकना” है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी और रुकेगी नहीं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि बारिश हो रही है, लेकिन बारिश इस यात्रा को नहीं रोक पाई है।
गांधी ने कहा, “यह यात्रा एक नदी की तरह है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। यह यात्रा गर्मी, तूफान, बारिश या सर्दी के कारण नहीं रुकेगी। इस नदी में आपको कोई नफरत या हिंसा देखने को नहीं मिलेगी। यह नदी प्यार और भाईचारे का प्रदर्शन करेगी।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने घटना का एक वीडियो ट्वीट किया, साथ ही उन्होंने दावा किया कि कोई भी ताकत पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक नहीं सकती है।
On the evening of Gandhi Jayanthi undeterred by a downpour in Mysuru, @RahulGandhi electrified a sea of people. It was an unequivocal declaration. No force can stop the #BharatJodoYatra from uniting India against hate, from speaking up against unemployment and price rise. pic.twitter.com/1cVSPBiew8
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 2, 2022
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: