Aero India Show Live: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 17 फरवरी तक चलने वाले एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन कर दिया है। पीएम की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयर शो का यह 14वां संस्करण है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर चीफ मार्शल वीर राम चौधरी और रक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। एयर शो की थीम  ‘रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

येलहांका (yelahanka air force station) एयरफोर्स स्टेशन पर पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

विज्ञापन

इस एयरो इंडिया 2023 का उद्देश्य स्वदेशी टेक्नाॅलोजी का प्रदर्शन करना और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर टेक्नोलाॅजी का आदान प्रदान करना है। पीएम ने रक्षा क्षेत्र के बारे में कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।

विज्ञापन

आत्मनिर्भरता पर बनी लघु फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन

कार्यक्रम में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक झलक देखने को मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बनी लघु फिल्म में प्रधानमंत्री के मेक फाॅर द वर्ल्ड मिशन के तहत भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ-साथ भविष्य की टेक्नोलाॅजी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस बार के एयरो इंडिया शो 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसमें लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्री और रक्षा उत्पाद से जुडे़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस शो में 800 से ज्यादा कंपनियां शिरकत करेगी।

विज्ञापन

देखें एयरो इंडिया शो की फोटोज

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ