हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूट ली दुकान

एक तरफ गाज़ियाबाद पुलिस अपराधियों के साथ एनकाउंटर में बिज़ी थी और दूसरी तरफ महज 400 की दूरी पर मौजूद एक मोबाइल की दुकान पर एक चोर ने डाका डाल दिया.

विज्ञापन
Credit: ANI

कहा जाता है कि चोर पुलिस के करीब जाने से भी डरते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. एक तरफ गाज़ियाबाद पुलिस अपराधियों के साथ एनकाउंटर में बिज़ी थी और दूसरी तरफ महज 400 की दूरी पर मौजूद एक मोबाइल की दुकान पर एक चोर ने डाका डाल दिया. वो चोर पुलिस की नाक के नीचे से करीब 6 लाख रुपये के फोन, 20 हज़ार रुपये कैश और बाकी सामान लेकर गायब हो गया.

ये भी पढ़ें: बीवी ने मूसली से कुचला सिर, बेटी प्रेमी संग स्कूटी से ले गई शव; यमुना किनारे जला डाला

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर के रहने वाले हाजी शमी हाजी इलियास मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाते हैं. रोज की तरह शनिवार रात 10 बजे उन्होंने दुकान का शटर गिराया और घर चले गए. अगले दिन जब वो दुकान खोलने के लिए वापस आए, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे. अंदर जाकर हाजी शमी को पता चला कि चोर ने उनकी दुकान का कीमती सामान साफ कर दिया है. चोरी की पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में चोर को दुकान से फोन और नकद चुराते हुए देखा जा सकता है, हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

400 मीटर दूर चल रहा था एनकाउंटर

खास बात ये है कि जिस दुकान में चोरी हुई वहां से महज 400 मीटर की दूरी पर पुलिस की मुठभेड़ चल रही थी. ये एनकाउंटर पुलिस और गांजा तस्करों के बीच हुआ. पुलिस से बचकर भाग रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी ज़ख्मी हो गए. दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया. तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें: Video: ग्रेटर नोएडा में एक युवक के लिए भिड़ीं 2 लड़कियां, कपड़े फाड़े और बाल नोचे, देखें दोनों में कैसे हुई मारपीट?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola