गाजियाबाद के मुरादनगर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक महिला और उसका बेटा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि महिला के पति ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां, बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह बेटे की मौत हो गई। इस मामले में घायल महिला के पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार मुरादनगर के ढेड़ा गांव में पिंटू अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है रविवार की रात पिंटू अपनी पत्नी गुड्डी और अपने बेटे पंकज के साथ था। आरोप है कि इसी दौरान रात लगभग 9 बजे उनके पास के ही गांव में रहने वाला युवक प्रशांत अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में गुड्डी और उसका बेटा पंकज गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।अचानक हुई फयरिंग के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान महिला के पति ने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।
बेटे की उपचार के दौरान मौत
मामले की सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने घायल मां, बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान बेटे पंकज की सोमवार सुबह मौत हो गई, वहीं महिला गुड्डी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
Viral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
37 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
52 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
73 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
73 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
74 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
75 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
77 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
79 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
88 days agoबिना ट्रैफिक रोके बना 58 मीटर लंबा स्टील मेट्रो ब्रिज, सिर्फ 48 घंटे में हुआ ये काम
90 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines