उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात एक पुलिस चौकी के अंदर धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया. विस्फोट इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित पुलिस चौकी में हुआ, जिसमें एक डिलीवरी बॉय कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गया. घटना के समय वहां एक सब-इंस्पेक्टर भी मौजूद थे. पुलिस चौकी में हुआ विस्फोट इतना बड़ा था कि खिड़की की शीशे टूट गए और दीवारों में दरारें भी आ गईं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने इसकी जिम्मेदारी ली है. हालांकि पुलिस इस पोस्ट को लेकर जांच कर रही है.
कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल
ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाके के वक्त वसुंधरा पुलिस चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे. इसी दौरान एक डिलीवरी बॉय वहां सामान पहुंचाने आया था. ब्लास्ट से चौकी के कांच टूट गए और उनके टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया. हालांकि अभी तक धमाके की असली वजह सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, उपराष्ट्रपति और CM योगी होंगे शामिल
जांच के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह
इस घटना को लेकर इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धमाका किस कारण हुआ, इसकी वास्तविक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है.
पुलिस चौकी में धमाके से उठे सवाल
पुलिस चौकी के भीतर धमाके की खबर सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर चौकी के अंदर ऐसी कौन सी वस्तु मौजूद थी, जिसके कारण विस्फोट हुआ. क्या यह किसी सामान्य सामान में हुई तकनीकी खराबी का नतीजा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी? फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
वसुंधरा पुलिस चौकी पहुंची एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए कथित विस्फोट की जांच के लिए इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन पहुंची. कांच के टुकड़े लगने से एक डिलीवरी वर्कर घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही विस्फोट के सही स्वरूप और कारण का पता चल सकेगा.
संबंधित खबरें
आपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 days agoViral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
53 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
68 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
89 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
89 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
90 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
91 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
93 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
95 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
104 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines