Every Membership Price: Free Fire MAX में कई सारे लोग पैसे खर्च करके डायमंड्स खरीदते हैं। हालांकि, यह थोड़े महंगे पड़ते हैं और कुछ लोग कम कीमत में इन-गेम करेंसी पाने की कोशिश करते हैं। इस मामले में मेंबरशिप काफी मदद कर सकती है। मेंबरशिप में धीरे-धीरे डायमंड्स मिलते हैं लेकिन कम पैसों में काम हो जाता है और कुछ अन्य फायदे भी होते हैं।
Free Fire MAX की मेंबरशिप के प्रकार और कीमत?
गेम में तीन अलग-अलग तरह की मेंबरशिप है। आपको साप्ताहिक और मासिक सदस्यता के कुल 3 विकल्प मिलते हैं। आइए तीनों की कीमत और प्रकार पर नजर डालते हैं:
वीकली मेंबरशिप लाइट
साप्ताहिक मेंबरशिप का छोटा पैक 50 रूपये में मिलता है। आपको तुरंत 20 डायमंड्स मिल जाते हैं और हर दिन आप 10 डायमंड क्लेम कर सकते हैं। कुल मिलाकर 7 दिन में आप 70 और करेंसी हासिल कर लेंगे। आपको 50 रूपये में 90 डायमंड मिल जाएंगे। ध्यान रखें कि आपको हर दिन लॉगिन करना है।
वीकली मेंबरशिप
साप्ताहिक मेंबरशिप का मुख्य वर्जन 159 रूपये का आता है। इसमें आपको तुरंत ही 200 डायमंड्स मिल जाते हैं और हर दिन आप लॉगिन करके 35 डायमंड्स कमा सकते हैं। इस हिसाब से आप 7 दिन में 245 डायमंड्स और प्राप्त कर लेंगे। कुल मिलाकर आपको 159 रूपये में 445 डायमंड्स मिल जाएंगे।
मंथली मेंबरशिप
मासिक मेंबरशिप सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसकी कीमत 799 रूपये है और खरीदी पर तुरंत आपको 100 डायमंड्स मिल जाते हैं। हर दिन आप 50 इन गेम करेंसी क्लेम कर सकते हैं और कुल मिलाकर महीने भर में आप 1500 डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं। 799 रूपये की इस मेंबरशिप में आपको 2500 डायमंड मिल जाएंगे।
Free Fire MAX की मेंबरशिप कैसे खरीद सकते हैं?
नीचे दी गई आसान प्रक्रिया द्वारा आप मेंबरशिप की खरीद सकते हैं:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और ध्यान रखें कि आपकी मुख्य आईडी लॉगिन हो।
स्टेप 2: ऊपर की ओर डायमंड के बटन पर क्लिक करें और फिर मेंबरशिप के विकल्प को चुनना है।
स्टेप 3: तीनों मेंबरशिप आपको दिख जाएगी और अपनी पसंद के किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4: कीमत पर क्लिक करना है और फिर सब्स्क्राइब के बटन को चुनें।
स्टेप 5: गूगल का पेज खुल जाएगा, जहां आपके पास कार्ड, UPI और रिडीम कोड द्वारा पेमेंट करने का विकल्प होगा।
स्टेप 6: पेमेंट करें और तुरंत ही मेंबरशिप आपके नाम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile World Cup से भारतीय टीम बाहर, 25 करोड़ की इनामी राशि के साथ सऊदी अरब में फाइनल शुरू
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
324 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
325 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
327 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
330 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
333 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
334 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
336 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
336 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
338 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
339 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines