हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स… कौन हैं Tonde Gamer? Free Fire MAX ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी

Free Fire MAX के यूट्यूबर Tonde Gamer के नाम से फैंस परिचित होंगे। उनकी ID समेत अन्य जानकारी फैंस को पता नहीं होगी। आइए सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि उनका प्रदर्शन गेम में कैसा है।

विज्ञापन
Tonde Gamer की आईडी

Tonde Gamer: Free Fire MAX के भारत और नेपाल में बहुत सारे लोकप्रिय प्लेयर हैं। कुछ अपने चैनल पर वीडियो डालकर फैंस का मनोरंजन करते हैं। Tonde Gamer उनमें से एक हैं और वो फैंस के बीच बेहद फेमस हैं। उनके चैनल पर 1.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं लेकिन कई सारे नए खिलाड़ियों को उनके बारे में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम उनकी Free Fire MAX ID, स्टैट्स और सभी जानकारी पर नजर डालेंगे।

Tonde Gamer की Free Fire MAX ID और लेवल

Tonde Gamer की Free Fire MAX ID 231974005 है और वो 76 लेवल पर हैं। उनका IGN Sarju5039u है और वो Tonde Gamer गिल्ड के लीडर हैं। उन्हें अपनी ID पर 241K लाइक मिल चुके हैं।

तोंडे गेमर के स्टैट्स

बैटल रॉयल स्टैट्स

बैटल रॉयल स्टैट्स

Tonde Gamer ने अब तक बैटल रॉयल मोड में 15789 स्क्वाड मैचों में हिस्सा लिया है और 3204 में उनकी जीत हुई है। वो 50982 फिनिश निकाल चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 4.05 का है। डुओ मोड में उन्होंने 3310 मैच खेले हैं और 505 में उनका पलड़ा भारी रहा है। वो 8785 किल कर चुके हैं और इसी बीच उनका K/D रेश्यो 3.13 का है। Tonde Gamer ने 2237 सोलो गेम खेले है, जिसमें से 289 में उनकी जीत हुई है। उन्होंने 6397 एलिमिनेशन किए हैं और उनका K/D रेश्यो 3.28 का है।

विज्ञापन

क्लैश स्क्वाड स्टैट्स

Tonde Gamer ने क्लैश स्क्वाड मोड में 9011 मैच खेले हैं और 5965 में उनकी जीत देखने को मिली है। वो 49980 एलिमिनेशन कर चुके हैं और उनका KDA 1.97 का है। वो 3357 मैचों में MVP रहे हैं और उनका जीत प्रतिशत 66.20 का है।

Tonde Gamer का यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट

Tonde Gamer ने अपने यूट्यूब चैनल को फरवरी 2019 में बनाया था और इसके बाद से वो काफी एक्टिव हैं। वो अपने चैनल पर वीडियो डालने के अलावा लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं और शॉर्ट्स वीडियो भी पोस्ट करते हैं। उनके चैनल पर अभी 18.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और वो 3121 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। Tonde Gamer के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और वो 271 पोस्ट डाल चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 1.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स… कौन हैं Lokesh Gamer? Free Fire MAX ID, स्टैट्स और छोटी-बड़ी जानकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola