Orangutan Wins Battleground Series: BGMI का iQOO Battlegrounds Series काफी समय से चल रहा है और इसका अंत देखने को मिल गया है। तीन दिन के खेल के बाद आखिर Organutan ने टेबल टॉप किया और वो इस खास प्रतियोगिता को जीत गए। 1 करोड़ की इनामी राशि के साथ यह टूर्नामेंट हुआ था और पहले पायदान पर आने वाले Organutan को 55 लाख का बड़ा इनाम मिला। यह उनका BGMI में पहला टाइटल रहा।
Orangutan ने जीता BGMI का Battlegrounds Series
Battlegrounds Series का फाइनल नोएडा इंडोर स्टेडियम में देखने को मिला था। 21 जुलाई 2025 को टूर्नामेंट शुरू हुआ था, जहां 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। 30 इन्वाइट की गई टीमें थीं, वहीं 2 ने क्वालीफायर्स द्वारा अपनी जगह बनाई थी। 16 टीमों ने फाइनल में हिस्सा लिया और 8, 9 और 10 अगस्त 2025 को प्रतियोगिता का अंतिम चरण देखने को मिला। इसमें Orangutan अधिक पॉइंट्स के साथ विजेता बना। दूसरे नंबर पर Meta Ninza और तीसरे पर K9 Sports रहा। Orangutan के AKop पूरी प्रतियोगिता के MVP रहे और उन्हें इनाम के रूप में 2 लाख रूपये मिले।
iQOO Battleground Series में किस टीम की कितना इनाम मिला?
सभी 16 टीमों को फाइनल में हिस्सा लेने के लिए एक करोड़ की इनामी राशि में से कुछ न कुछ पैसा जरूर मिला। नीचे पूरी लिस्ट है:
| पायदान | इनामी राशि | टीम |
| विजेता | ₹5,500,000 | Orangutan |
| उपविजेता | ₹1,500,000 | Meta Ninza |
| तीसरा पायदान | ₹750,000 | K9 Esports |
| चौथा पायदान | ₹350,000 | Gods Reign |
| पांचवां पायदान | ₹250,000 | Genesis Esports |
| छठा पायदान | ₹200,000 | 8Bit |
| सातवां पायदान | ₹175,000 | True Rippers |
| 8वां पायदान | ₹175,000 | Wyld Fangs |
| 9वां पायदान | ₹150,000 | Reckoning Esports |
| 10वां पायदान | ₹150,000 | Cincinnati Kids |
| 11वां पायदान | ₹125,000 | Gods For Reason |
| 12वां पायदान | ₹125,000 | Likitha Esports |
| 13वां पायदान | ₹100,000 | Team Forever |
| 14वां पायदान | ₹100,000 | Revenant XSpark |
| 15वां पायदान | ₹75,000 | Vasista Esports |
| 16वां पायदान | ₹75,000 | Phoenix Esports |
यह iQOO का पहला ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट था और बेहद सफल रहा। सभी टीमों ने जीत की पूरी कोशिश की और Orangutan को आखिर बड़ी सफलता हाथ लगी। आने वाले टूर्नामेंट्स में इससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।
ये भी पढ़ें:- 1.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स… कौन हैं Lokesh Gamer? Free Fire MAX ID, स्टैट्स और छोटी-बड़ी जानकारी
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
139 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
329 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
333 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
336 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
340 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
342 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
343 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
346 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
348 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
353 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines