BGMI Survey Event: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में सभी की नजर मुफ्त में इनाम हासिल करने पर होती है। हाल ही में गेम के अंदर सर्वे आया है और इसे पूरा करके खास गिफ्ट हासिल कर सकते हैं। इवेंट के बारे में लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है। आइए BGMI सर्वे में आने वाले इनाम और सर्वे पूरा करने की प्रक्रिया पर नजर डालेंगे।
BGMI सर्वे इवेंट से कैसे पाएं इनाम?
BGMI ने सर्वे इवेंट में एक फॉर्म जारी किया है और इसमें लिखा है कि एक सप्लाई क्रेट कूपन मिलेगा। आपको सिर्फ सही-सही जवाब देना है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके सर्वे इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं:
स्टेप 1: BGMI खोलना है और इवेंट के विकल्प में सर्वे नजर आएगा। आपको उसपर क्लिक करना है।
स्टेप 2: सर्वे का पेज खुल जाएगा और आपको वहां नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: उम्र डालें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमति जतानी होगी।
स्टेप 4: अगले पेज पर BGMI ID, लेवल, टियर, जेंडर, जगह और पढ़ाई के बारे में बताना है।
स्टेप 5: आप यह गेम खेलने के लिए लोगों को सलाह देंगे, या नहीं। 1 से 10 के बीच रैंक करना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 6: अपना पसंदीदा मोड और रॉयल पास 14 की खरीदी के बारे में बताना है।
स्टेप 7: नए ट्रांसफॉर्मर मोड, प्ले एंड विन इवेंट, WoW मोड और होम कंस्ट्रक्शन को लेकर कुछ जवाब देने होंगे। नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 8: BGMI द्वारा पूछा जाएगा कि TDM में आप कौन सा मैच चुनना चाहेंगे। इसमें क्रिकेट, बॉलीवुड जैसे कुछ विकल्प होंगे।
स्टेप 9: आपको हैकर्स की संख्या, वाईफाई और पिन को लेकर पूछे गए सवाल का सही-सही जवाब देना है।
स्टेप 10: सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
थोड़े समय इंतजार करना है और BGMI को अगर लगेगा कि आपने ईमानदारी से जवाब दिए हैं, तो इन-गेम मेल सेक्शन में गिफ्ट के रूप में आपको सप्लाई क्रेट कूपन मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- BGMI में ये गलतियां पड़ती हैं भारी, सुधार करने पर दिखेगा कमाल और जीत पाएंगे ज्यादा से ज्यादा मैच
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
147 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
337 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
341 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
344 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
348 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
350 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
351 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
354 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
356 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
361 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines