---विज्ञापन---

BGMI angle-right

BGMI में ये गलतियां पड़ती हैं भारी, सुधार करने पर दिखेगा कमाल और जीत पाएंगे ज्यादा से ज्यादा मैच

BGMI में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश सभी करते हैं। कुछ गलतियां इस मामले में भारी पड़ती है और खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ता है। हालांकि, सुधार आपकी जीत के चांस बढ़ा सकता है।

---विज्ञापन---

Mistakes Avoid in BGMI: BGMI में सभी कोशिश करते हैं कि हर एक मैच में उनकी जीत हो। वो एक सीजन में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कमाल करना आसान नहीं है। कुछ गलतियां हमेशा भारी पड़ती है और उसका नुकसान रैंक में गिरावट से होता है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जिनसे तगड़ा नुकसान होता है और इनमें सुधार आपको जीत दिला सकती है।

1. विरोधी को नॉक करने के बाद अंधाधुंध रश

हमेशा ही देखा गया है कि जब खिलाड़ी किसी विरोधी को नॉक कर देते हैं, तो तुरंत ही रश करने चले जाते हैं। यह गलती बहुत भारी पड़ सकती है। कई बार उनके साथी करीब होते हैं और वो मौका देखकर आपको नॉक कर सकते हैं। इस मामले में सुधार लाना होगा। आपको फुटस्टेप्स सुनने के बाद रश करना चाहिए या आप ग्रेनेड फेंक सकते हैं।

---विज्ञापन---

2. स्मोक ग्रेनेड को नजरअंदाज करना

BGMI खेलते समय स्मोक ग्रेनेड काफी मददगार रह सकते हैं। यह आपको विरोधियों से छुपाने में अहम किरदार निभा सकते हैं। अगर आपका कोई साथी नॉक होता है, तो आप स्मोक करके उसे रिवाइव कर सकते हैं। अंतिम जोन में आप स्मोक करके आगे बढ़ते हुए विरोधियों की नजर से बच सकते हैं। आपको स्मोक का उपयोग नहीं करने की गलती से बचना चाहिए।

3. जोन का ध्यान नहीं रखना

समय के साथ बैटल रॉयल मैचों में जोन छोटा होता है। कई सारे लोग यह बात ध्यान नहीं रखते हैं और सिर्फ फाइट या लूट पर फोकस करते हैं। यह गलती भारी पड़ सकती है, क्योंकि जोन से डैमेज होता है और अंत में यह काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आपको हमेशा ही जोन का समय मैनेज करना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

4. हर बार हॉट ड्रॉप पर लैंड करना

BGMI में मैच खेलते हुए आपको जीत दर्ज करनी है और शुरुआत में नॉक नहीं होना है, तो फिर हॉट ड्रॉप पर लैंड नहीं करना ही फैसला होगा। पोचिंकी, जॉर्जोपूल जैसी जगहों पर बहुत लोग उतरते हैं और इतने लोगों के बीच लैंड करेंगे, तो नॉक होने के चांस बढ़ जाएंगे। सेफ जगह पर लैंड करना ज्यादा फायदेमंद विकल्प रह सकता है। इससे आप मैच में ज्यादा समय सर्वाइव करेंगे।

ये भी पढ़ें:- BGMI में लगा यूट्यूबर CarryMinati का तड़का, गेम खेलने का मजा होगा दोगुना, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट!

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2025 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola