हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI में जल्द से जल्द करना है 100 RP? तो कीजिए यह 3 चीजें, दिखेगा जबरदस्त फायदा

विज्ञापन

Way Increase RP: BGMI में रॉयल पास (एलीट पास) काफी पसंद किया जाता है। इसे खिलाड़ी खरीदते हैं और मिशन करते हैं। बदले में आपको खास इनाम मिलते हैं और UC भी दोबारा वापस आ जाती है। कई सारे लोग रॉयल पास खरीदने के बाद तेजी से लेवल बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जिनसे जल्द से जल्द 100 RP कर सकते हैं।

1. दैनिक और साप्ताहिक टास्क पूरे करें

तेजी से रॉयल पास की 100 लेवल पर जाना है, तो दैनिक और साप्ताहिक टास्क पूरे करना सही विकल्प होगा। जल्दी से जल्दी आपको टास्क पूरा करना है। हर दिन गेम खेलते समय सबसे पहले मिशन देख लीजिए। इसके बाद उस मिशन के हिसाब से गेम खेलें और उसे पूरा करने का लक्ष्य बनाए। यह तरीका आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। जल्द से जल्दी टास्क करके आप अन्य लोगों से आगे निकल सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

विज्ञापन

2. प्रीमियम पास खरीदने पर थोड़ी RP लेवल सीधा बढ़ जाएगी

रॉयल पास के दो वर्जन होते हैं। एक एलीट पास होता है और एक एलीट पास प्लस होता है। प्लस पास लेने में बहुत फायदा होता है। आपको वीकली चैलेंज पर 50% पॉइंट बोनस मिलता है और बोनस पास पर 30% ऑफ मिलता है। आप सीधा ही 24 लेवल पर जा सकते हैं और आपको 440 UC वापस मिल जाती है। इसी वजह से अगर आपको RP लेवल तेजी से बढ़ाना है और 100 पर जाना है, तो प्लस पास खरीदना अच्छा विकल्प रह सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

विज्ञापन

3. रैंडम लोगों के साथ खेलने के बजाय दोस्तों के साथ खेलें

कई लोग रॉयल पास के मिशन करने के चक्कर में रैंडम लोगों के साथ खेलते हैं। ऐसे में उनके टास्क जल्दी पूरे नहीं होते हैं। यह गलती काफी भारी पड़ सकती है। आपको टीम के साथ ही खेलना चाहिए। इससे आप कम मैचों में टास्क पूरे कर पाएंगे। कई बार ऐसे भी मिशन आते हैं, जिसमें टीममेट्स की जरूरत होती है। इसी वजह से रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BGMI ने सही नहीं की ये 5 समस्याएं, तो होगा तगड़ा नुकसान! गेम खेलना बंद कर सकते हैं खिलाड़ी

Sponsored Links by Taboola