Xiaomi Smart Band 7 Pro: मार्केट में शाओमी की एक अलग ही पहचान है। अपने कई प्रोडक्ट्स के लिए ये लोगों के बीच चर्चाओं में रहती है। आए-दिन नए-नए प्रोडक्ट्स को कंपनी बाजार में उतारती रहती है। इस बार इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के तहत कंपनी ने नया स्मार्टबैंड लॉन्च किया है, जो 7 सीरीज का हिस्सा है।
शाओमी स्मार्ट बैंड 7 प्रो लॉन्च
शाओमी की नई फिटनेस बैंड ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दी गई है। शाओमी स्मार्ट बैंड 7 प्रो को जुलाई में कंपनी ने घरेलू बाजार में लॉन्च किया था। ये एक ऐसा बैंड है जो इन-बिल्ट एलेक्सा और जीपीएस के साथ आता है। इसकी बैटरी भी तगड़ी है जो सिंगल चार्जिंग पर 12 दिनों तक काम करती है।
अभी पढ़ें – Amazon Smartphones Best Deals: 30 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 8 स्मार्टफोन, जानिए ऑफर्स
Xiaomi Smart Band 7 Pro की स्पेसिफिकेशन
- शाओमी स्मार्ट बैंड 7 प्रो में 1.64 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।
- इसकी स्क्रीन 280×456 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है।
- इसमें 326ppi पिक्सल डेंसिटी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है।
- इस बैंड में बिल्ट-इन GPS और एलेक्सा का सपोर्ट है।
- ये बैंड मैटल फ्रेम डिजाइन के साथ है।
- इस बैंड में Galileo, GLONASS, QZSS और Beidou सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi Smart Band 7 Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो शाओमी स्मार्ट बैंड 7 प्रो को 99 यूरो (लगभग 8,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बैंड को लिस्ट किया गया है। इसके दो कलर ग्रेफाइट ग्रे और लाइट गोल्ड ऑप्शन हैं।
अभी पढ़ें – Samsung का सबसे पतला स्मार्ट टीवी लॉन्च, 98 इंच से मिलेगा सिनेमा घर का अनुभव!
Xiaomi Smart Band 7 Pro की बैटरी
इसमें 235mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्जिंग पर 12 दिनों तक काम कर सकती है। इस बैंड में 10 प्री-लोडिंग रनिंग कोर्स का भी सपोर्ट है।
Xiaomi Smart Band 7 Pro के फीचर्स
बात करें शाओमी स्मार्ट बैंड 7 प्रो के फीचर्स की तो इसमें 110 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके अलावा ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग समेत कई हेल्थ फीचर्स हैं। पानी से बचाव के लिए बैंड में 5ATM की रेटिंग मिलती है। ये बैंड आईओएस और एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines