WhatsApp ने इन यूजर्स के लिए जारी किया नया फीचर; क्या आपको मिला?

WhatsApp New Features: क्या आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए कंपनी ने एक और नया फीचर पेश किया है लेकिन यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

WhatsApp New Features (1)

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें एक नया चैट फिल्टर फीचर भी शामिल है। चैट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए यह फीचर यूजर्स के लिए उनकी प्रिऑरिटीज के बेस पर खास तरह की चैट को तुरंत एक्सेस करने की सुविधा देता है। यह सुविधा अभी iOS के लिए लेटेस्ट स्टेबल अपडेट, वर्जन 24.10.74 के साथ सभी आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट की गई है।

ऑफिशियल तौर पर की घोषणा

Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को शुरुआत में कुछ यूजर्स के साथ टेस्ट किया गया था, लेकिन व्हाट्सएप अब सभी आईफोन यूजर्स के लिए चैट फिल्टर फीचर लेकर आ गया है। व्हाट्सएप ने ऑफिशियल तौर पर इस फीचर की घोषणा कर दी है, इसका रोलआउट धीरे-धीरे होगा, कुछ यूजर्स को आने वाले हफ्तों में यह फीचर मिल सकता है। जैसा कि ऑफिशियल चेंजलॉग में बताया गया है, लेटेस्ट फीचर का यूज करने के लिए आपको ऐप स्टोर से इसे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।

कैसे काम करता है व्हाट्सएप चैट फिल्टर?

चैट फ़िल्टरिंग फीचर चैट लिस्ट के टॉप पर फिल्टर ऐड करता है, जिससे यूजर्स को Unread मैसेज, इंडिविजुअल चैट्स और ग्रुप चैट्स के आधार पर चैट को अलग करने की सुविधा देता है। यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना रहा है। चैट फ़िल्टर फीचर के अलावा, iOS के लिए नए अपडेट में कई अन्य सुधार भी किए हैं।

वीडियो कॉल में ऐड हुआ ये फीचर

कंपनी ने हाल ही में एक अपडेट में वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने के साथ ऑडियो सपोर्ट भी ऐड किया है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने अपने इंटरफेस में भी बदलाव किया है, जिसमें अपडेट किए गए आइकन और ग्रीन थीम शामिल है।

WhatsApp

iPhone पर आया नया कॉल बार

इसके अलावा कंपनी ने आईफोन पर एक नया कॉल बार फीचर भी ऐड किया है जो यूजर्स को अब बार बार कॉल में जाने की जगह टॉप बार से ही कॉल कट और म्यूट करने की सुविधा दे रहा है। इसे भी अभी कंपनी ने सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ