Vu GloLed 43-Inch TV Launch Price in India: हर कोई पतले डिजाइन और बड़ी स्क्रीन के स्मार्ट टीवी पर अपना मनपसंदीदा शो देखना पसंद करता है। ये ही कारण है कि ज्यादातर लोगों की पसंद स्मार्ट टीवी बन चुका है। ऐसे में कई कंपनियां भी किफायती स्मार्ट टीवी को बाजार में उतार रही है। कम बजट के स्मार्ट टीवी सीरीज में एक और टीवी शामिल हो गया है।
आ गया सस्ता स्मार्ट टीवी
इसी साल सितंबर में Vu ने Glo LED TV सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें 50, 55 और 65 इंच का मॉडल शामिल किया गया था। वहीं, अब इस सीरीज में 43 इंच का वेरिएंट भी शामिल कर दिया गया है। Vu GloLed 43 Inch TV अपने फीचर्स के सामने कीमत के मामले में काफी कम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Jio True 5G की सर्विस पुणे में भी शुरू, मिलेगी 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड
Vu GloLed 43-Inch TV Specifications
Vu Glo LED TV को 43 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें एचडीआर10, 94 प्रतिशत कलर गैमेट और 400 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा डॉल्बी विजन एंबियंट लाइट सेंसर और MEMC भी है।
Vu GloLed 43-Inch TV Sound
बात करें ऑडियो की तो ये टेलीविजन डीजे-क्लास बिल्ट-इन सबवूफर के साथ है। ये टीवी डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो के साथ 84W साउंड आउटपुट देता है। कंपनी का दावा है कि यूजर इसमें क्रिकेट का 100 प्रतिशत विजिबिलिटी और लाइव स्टेडियम जैसा अनुभव कर सकेंगे।
Vu GloLed 43-Inch TV Price in India
डुअल-कोर GPU और क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला ये स्मार्ट टीवी Vu Glo AI प्रोसेसर के साथ है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। आप इस स्मार्ट टीवी को 27 नवंबर से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का पैक मिलेगा।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 15 Pro में मिल सकता है Thunderbolt फीचर, जानें खासियत
Vu GloLed 43-Inch TV Features
फीचर्स पर अगर गौर करें 43 इंच का ये स्मार्ट टीवी कई ओटीटी सपोर्ट के साथ आता हैऔर गूगल टीवी पर चलता है। आप इसमें अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स जैसे प्री-इंस्टॉल ओटीटी ऐप्स देख सकेंगे। गेमिंग के लिए इस टीवी में ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) फीचर दिया गया है। इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, डुअल-बैंड वाईफाई, दो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और एक इथरनेट पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
17 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
19 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
22 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines